Move to Jagran APP

दिल्ली में 43 डिग्री का टॉर्चर: पसीने छुड़ा रही चुभन भरी गर्मी, IMD ने बढ़ते तापमान से राहत लेकर दिया अपडेट

लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच अब राजधानी में मंगलवार का दिन इस वर्ष और सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। दिल्ली का अधिकतम पारा पहली बार 42 डिग्री पहुंच गया। वहीं तीन इलाके ऐसे रहे जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें हाल फिलहाल इस चुभन भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Published: Tue, 07 May 2024 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 06:16 AM (IST)
दिल्ली में 43 डिग्री का टॉर्चर: पसीने छुड़ा रही चुभन भरी गर्मी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच अब राजधानी में मंगलवार का दिन इस वर्ष और सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। दिल्ली का अधिकतम पारा पहली बार 42 डिग्री पहुंच गया। वहीं, तीन इलाके ऐसे रहे जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें हाल फिलहाल इस चुभन भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

loksabha election banner

मंगलवार को सुबह ही धूप खिल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई। इसके चलते तापमान में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 71 से 24 प्रतिशत तक रिकार्ड किया गया।

आज हो सकती है बादलों की आवाजाही

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिन भर तेज धूप खिले रहने के बावजूद बादलों की आवाजाही हो सकती है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 10 और 11 तारीख को दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आने की भी संभावना है।

मंगलवार को दिल्ली में इन स्थानों पर तापमान ने लगाई छलांग

स्थान              अधिकतम तापमान           न्यूनतम तापमान (डिग्री में)

जाफरपुर                   43.1                            25.2

नजफगढ़                  43.9                             26.9 

नरेला                       43.1                             24.6

पीतमपुरा                  41.9                             27.7

पूसा                         42.3                             24.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.