Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न, बनेंगे सभी बिगड़े काम
मासिक शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। वैशाख माह में यह त्योहार 06 मई को मनाया जाएगा।धार्मिक मान्यता के अनुसार मासिक शिवरात्रि पर महादेव की पूजा करने से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही भौतिक जीवन में सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shiv Stuti: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार मासिक शिवरात्रि 06 मई को मनाई जाएगी। मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति के लिए व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रभु की पूजा करने से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही भौतिक जीवन में सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी महादेव और मां पार्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि पर पूजा के दौरान भगवान शिव की इस स्तुति का पाठ जरूर करें।
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: इन चीजों के बिना अधूरी है मासिक शिवरात्रि की पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट
।।शिव स्तुति।।
आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा।।
निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता,
शिवम सत्यम सुंदरा।।
निरंकार स्वरूप कालेश्वर,
महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय,
जटाधार अभयंकरा।।
शूल पानी त्रिशूल धारी,
औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा।।
नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव संकरा।।
जगत पति अनुरकती भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जयति जगदीश्वरा।।
जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन,
जपता रहे पञ्चाक्षरा।।
आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ।।
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।