Move to Jagran APP

Lord Hanuman: मंगलवार के दिन इस स्तुति का करें पाठ, जीवन के संकटों से मिलेगी मुक्ति

सनातन धर्म में मंगलवार का अधिक महत्व है। इस दिन भगवान हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा-व्रत करने से मंगल दोष से छुटकारा मिलता है। हनुमान जी की पूजा के दौरान संकट मोचन स्तुति का पाठ अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि संकट मोचन स्तुति का पाठ करने से संकट दूर होते हैं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Published: Tue, 07 May 2024 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 06:30 AM (IST)
Lord Hanuman: मंगलवार के दिन इस स्तुति का करें पाठ, जीवन के संकटों से मिलेगी मुक्ति

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sankat Mochan Stuti: मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। सनातन धर्म में मंगलवार का दिन जीवन के संकटों को दूर करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही दुख-दर्द को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। हनुमान जी की पूजा के दौरान संकट मोचन स्तुति का पाठ अवश्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संकट मोचन स्तुति का पाठ करने से इंसान को संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन सुखमय होता है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Sri Yukteswar Giri Jayanti 2024: जानें, स्वामी श्री युक्तेश्वर जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

संकट मोचन स्तुति

बाल समय रवि भक्षि लियो तब, तीनहुं लोक भयो अंधियारों।

ताहि सो त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो।

देवन आनि करी विनती तब, छाड़ि दियो रवि कष्ट निवारो।।

को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।।

बालि की त्रास कपीस बसै गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो।

चौंकि महामुनि शाप दियो तब, चाहिए कौन बिचार बिचारो।

कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के शोक निवारो।।

को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।।

अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीश यह बैन उचारो।

जीवत ना बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाये इहां पगु धारो।

हेरी थके तट सिन्धु सबै तब, लाए सिया-सुधि प्राण उबारो।।

को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।।

रावण त्रास दई सिय को तब, राक्षसि सो कही सोक निवारो।

ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाए महा रजनीचर मारो।

चाहत सीय असोक सों आगिसु, दै प्रभु मुद्रिका सोक निवारो।।

को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।।

बान लग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सुत रावन मारो।

लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सुबीर उपारो।

आनि संजीवन हाथ दई तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो।।

को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।।

रावन युद्ध अजान कियो तब, नाग कि फांस सबै सिर डारो।

श्री रघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो।

आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो।।

को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।।

बंधु समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो।

देवहिं पूजि भली विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो।

जाये सहाए भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत संहारो।।

को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।।

काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो।

कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसो नहिं जात है टारो।

बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होए हमारो।।

को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।।

लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।

बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर।।

यह भी पढ़ें: Badrinath Temple: किस वजह से बद्रीनाथ मंदिर में नहीं बजाया जाता शंख? जानें इसके पीछे का रहस्य

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.