Russia Ukraine War: ये क्या Putin ने घोषित कर दिया Zelensky को मोस्ट वांटेड
रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू किया है और उन्हें वांटेड सूची में डाल दिया है। इस बारे में अभी और जानकारी नहीं दी गई है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने गृह मंत्रालय के डेटाबेस के हवाले से यह जानकारी दी है।
फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने कई यूक्रेनी और अन्य यूरोपीय राजनेताओं के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। रूस की पुलिस ने फरवरी में एस्टोनियाई प्रधानमंत्री काजा कैलास, लिथुआनिया के संस्कृति मंत्री को भी इस सूची में डाल दिया था।