Move to Jagran APP

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती की पूजा में करें ये आरती, जीवन सदैव रहेगा खुशहाल

हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है क्योंकि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शुभ या अशुभ परिणाम देते हैं। वैशाख अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती आज यानी 08 मई को है। इस दिन विधिपूर्वक से शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए व्रत भी किया जाता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Published: Wed, 08 May 2024 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 07:00 AM (IST)
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती की पूजा में करें ये आरती,जीवन सदैव रहेगा खुशहाल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Dev Aarti: शनि भक्त शनि जयंती को अधिक उत्साह के साथ मनाते हैं। वैशाख अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती आज यानी 08 मई को है। इस दिन विधिपूर्वक से शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए व्रत भी किया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति पाने के लिए शनिदेव की कृपा जरुरी है। अगर आप भी शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनि जयंती के दिन पूजा के दौरान शनिदेव की आरती जरूर करें। इससे साधक के संकट दूर होंगे और जीवन सदैव खुशहाल रहेगा। आइए पढ़ते हैं शनिदेव की आरती।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर करें राशि अनुसार दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

शनि देव की आरती

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।

सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

जय जय श्री शनि देव....

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।

नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥

जय जय श्री शनि देव....

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥

जय जय श्री शनि देव....

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥

जय जय श्री शनि देव....

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

शनि देव के मंत्र

1. ऊँ श्रां श्रीं श्रूं शनैश्चाराय नमः।

ऊँ हलृशं शनिदेवाय नमः।

ऊँ एं हलृ श्रीं शनैश्चाराय नमः।

2. ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

3.अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया।

दासोयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।

गतं पापं गतं दु: खं गतं दारिद्रय मेव च।

आगता: सुख-संपत्ति पुण्योहं तव दर्शनात्।।

यह भी पढ़ें: Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर इस विधि से करें शनि देव की पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.