Move to Jagran APP

Google Wallet ऐप भारत में हुआ लॉन्च, GPay से है बिलकुल अलग; मिलते हैं ये फीचर्स

Google Wallet गूगल ने भारत में गूगल वॉलेट (Google Wallet) लॉन्च कर दिया है। यह ऐप गूगल पे ( Google Pay) से बहुत अलग है। इस ऐप में आप आसानी से अपने डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं। यहां तक कि इसमें गिफ्ट कार्ड मूवी टिकट बोर्डिंग पास जैसे कई चीजों को स्टोर किया जा सकता है। आइए गूगल वॉलेट में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानते हैं।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Published: Wed, 08 May 2024 02:06 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 02:06 PM (IST)
Google Wallet ऐप भारत में हुआ लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल (Google) ने भारत के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट (Google Wallet) लॉन्च कर दिया है। देश के कई यूजर इस वॉलेट का इंतजार कर रहे थे। अब गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर इस वॉलेट को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

loksabha election banner

कई यूजर को इस वॉलेट का एक्सेस पहले ही मिल गया था। गूगल वॉलेट बाकी वॉलेट की तुलना में काफी अलग है। इस वॉलेट में आप गिफ्ट कार्ड, मूवी टिकट, बोर्डिंग पास जैसी कई चीजों को स्टोर कर सकते हैं।

बता दें कि आप गूगल वॉलेट के जरिये पेमेंट नहीं कर सकते हैं। कई लोगों को लग रहा था कि यह पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet) या फिर अमेजन वॉलेट (Amazon Wallet) की तरह पेमेंट कर पाएंगे, जबकि ऐसा नहीं है।

गूगल वॉलेट वर्ष 2011 में पहली बार लॉन्च हुआ था। इसके बाद साल 2018 में कई मार्केट में इसे रिप्लेस करके गूगल पे (Google Pay) कर दिया।

यह भी पढ़ें- BSNL यूजर्स का खत्म हुआ इंतजार, पूरे भारत में इस साल अगस्त में लॉन्च होगी 4G सर्विस

Google Wallet में मिलती है ये सुविधा

इंडियन मार्केट में गूगल पे और गूगल वॉलेट दो अलग ऐप्स हैं। आप गूगल वॉलेट में फ्लाइट पास, ट्रांजिट कार्ड्स, इवेंट टिकट, बोर्डिंग पास जैसे कई चीजों को स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए गूगल ने भारत के टॉप 20 ब्रांड के साथ पार्टनरशिप किया है।

यहां तक कि गूगल वॉलेट के जरिये Flipkart पर मिलने वाले सुपरकॉइन, Shoppers Stop और बाकी ब्रांड के गिफ्ट कार्ड को भी स्टोर कर सकते हैं। इस वॉलेट की मदद से अब आपको सभी कार्ड एक जगह पर आसानी से मिल जाएंगे। गूगल वॉलेट Apple Wallet की तरह ही काम करता है। इस वॉलेट में आप सभी डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं।

Google Pay से कितना अलग है Google Wallet

बता दें कि गूगल पे और गूगल वॉलेट दो अलग चीज हैं। गूगल पे में आप यूपीआई (UPI) के जरिये पेमेंट कर सकते हैं। वहीं, गूगल वॉलेट में आप कार्ड्स, डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं।

गूगल वॉलेट का इस्तेमाल एंड्रॉयड फोन के अलावा Wear OS वाली वॉच में भी किया जा सकता है। भारत में यह वॉलेट नॉन-पेमेंट ऐप है जबकि कई क्षेत्रों में इसे पेमेंट सर्विस ऐप में गिना जाता है।

गूगल वॉलेट में पास ऐड ऑन (Pass Add-On) का फीचर भी मिलता है। इसके लिए आपको Gmail पर यह फीचर इनेबल करना होगा। जिसके बाद Gmail पर आए पास ऑटोमेटिक गूगल वॉलेट में जमा हो जाएग। इन पास को एक्सेस करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना होगा।

यह भी पढ़ें- Watch Out Wearpods Smart Watch Review: Gen-Z को पसंद आएगी ये इन-बिल्ड ईयरपॉड वाली स्मार्टवॉच, जानें कैसी है इसकी परफॉर्मेंस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.