Move to Jagran APP

Vinayak chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर गणपति बप्पा को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, सभी समस्याएं होंगी दूर

शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस विशेष दिन पर साधक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-शांति के लिए व्रत रखते हैं। पूजा के दौरान गणपति बप्पा को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Published: Mon, 06 May 2024 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2024 05:17 PM (IST)
Vinayak chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर गणपति बप्पा को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, सभी समस्याएं होंगी दूर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Ganesh bhog List: हर महीने में 2 बार चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में। इस बार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 11 मई को है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस विशेष दिन पर साधक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-शांति के लिए व्रत रखते हैं। पूजा के दौरान गणपति बप्पा को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है। यदि आप भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश जी को भोग जरूर लगाएं। इससे साधक के जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी और घर में सुख-शांति का वास होगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2024: कब से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा? नोट करें कपाट खुलने की तिथि एवं समय

भगवान गणेश जी के प्रिय भोग

विनायक चतुर्थी का पर्व बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि के देवता भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद प्रभु की पूजा करें और उन्हें प्रिय चीजों का भोग लगाएं। अगर आप गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें मोदक का भोग अवश्य लगाएं। क्योंकि प्रभु को मोदक अधिक प्रिय है।

इसके अलावा भोग में मोतीचूर के लड्डू, खीर, फल और मिठाई भी शामिल कर सकते हैं।

भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र के द्वारा हम भगवान को भोग लगाते समय यह प्रार्थना करते हैं कि वह हमारा भोग स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें।

विनायक चतुर्थी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

दैनिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 11 मई को सुबह 02 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और इसके अगले दिन 12 मई को सुबह 02 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में विनायक चतुर्थी का पर्व 11 मई को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2024: कब से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा? नोट करें कपाट खुलने की तिथि एवं समय

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.