Move to Jagran APP

Akhilesh Yadav Wealth: जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं अखिलेश यादव, सपा प्रमुख के पास नहीं है अपनी गाड़ी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2009 में कन्नौज संसदीय सीट से नामांकन के दौरान चल संपत्ति 38324500 रुपये दर्शायी थी। अचल संपत्ति एक करोड़ 69 लाख 58 हजार 657 रुपये बताई थी। इस बार नामांकन में अब उनकी चल संपत्ति नौ करोड़ 12 लाख 91 हजार 728 रुपये होने की जानकारी दी गई है।

By Rahul Kumar Edited By: Aysha Sheikh Published: Fri, 26 Apr 2024 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 10:46 AM (IST)
Akhilesh Yadav की 15 साल में पांच गुणा बढ़ी संपत्ति, 74 लाख का है कर्ज; इस सीट से किया नामांकन

जागरण संवाददाता, कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2009 में कन्नौज संसदीय सीट से नामांकन के दौरान चल संपत्ति 3,83,24,500 रुपये दर्शायी थी। अचल संपत्ति एक करोड़ 69 लाख 58 हजार 657 रुपये बताई थी। इस बार नामांकन में अब उनकी चल संपत्ति नौ करोड़ 12 लाख 91 हजार 728 रुपये होने की जानकारी दी गई है। अचल संपत्ति 17 करोड़ 22 लाख 858 हो गई है। इसी तरह कुल पांच गुणा चल और अचल संपत्ति बढ़ी है।

loksabha election banner

वित्तीय वर्ष 2022-23 में अखिलेश यादव की आयकर विवरणी के अनुसार कुल आय 84,51,721 रुपये और उनकी पत्नी डिंपल यादव की वित्तीय वर्ष 2022-23 आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शायी गई आय 67,50,148 रुपये है। अखिलेश यादव पर 74 लाख 44 हजार 644 रुपये कर्ज है। जबकि वर्ष 2009 में बैंक के कर्ज से मुक्त थे। पत्नी डिंपल पर 25 लाख 40 हजार 904 रुपये कर्ज है।

अखिलेश की बेटी अदिति, टीना और बेटा अर्जुन है। उन्होंने बीई, सिविल एंवायरमेंट, मैसूर यूनिवर्सिटी से वर्ष 1994-95 में की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास कोई आभूषण नहीं है। पत्नी के पास स्वर्ण आभूषण, हीरे, मोती के आभूषण हैं। इनकी कीमत लगभग 59 लाख 76 हजार 687 रुपये है। अखिलेश यादव 76 हजार का सेल्यूलर फोन रखते हैं।

डिंपल यादव के पास एक लाख 25 हजार रुपये का कंप्यूटर

अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के पास एक लाख 25 हजार रुपये का कंप्यूटर है। स्वास्थ्य को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री सचेत हैं। व्यायाम के लिए घर में आधुनिक मशीनें लगा रखी हैं। इनकी कीमत पांच लाख 34 हजार 458 रुपये है। बैंक खाता, एलआईसी समेत कई कंपनियों के पालिसी भी इनके पास है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी पत्नी के नाम से न कोई गाड़ी है न ही सुरक्षा के लिए कोई लाइसेंसी असलहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.