Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

होंडा रेबेल 250 को ओसाका मोटरसाइकिल शो में किया पेश

होंडा ने अपनी क्रूज बाइक रेबेल को चल रहे ओसाका मोटरसाइकिल शो दे दौरान पेश किया है

By Ankit DubeyEdited By: Updated: Tue, 21 Mar 2017 11:16 AM (IST)
Hero Image
होंडा रेबेल 250 को ओसाका मोटरसाइकिल शो में किया पेश

नई दिल्ली। होंडा ने अपनी क्रूज बाइक रेबेल को चल रहे ओसाका मोटरसाइकिल शो दे दौरान पेश किया है। कंपनी जापान में इस बाइक को अप्रैल 2017 तक लॉन्च कर सकती है। होंडा रेबेल 250 का फ्यूल टैंक पारंपिक डिजाइन की तरह ही रखा गया है। इसके साथ ही इस बाइक का हैडलैंप बॉबर मोटरसाइकिल से मिलता जुलता है। होंडा रेबेल 250 के अलावा इस रेंज के दो मॉडल्स और लॉन्च करेगी जिनका नाम रेबेल 300 और रेबेल 500 है।

होंडा ने दावा किया है कि उसकी रेबेल 250 होंडा CBR250R की तरह ही एक लीटर पेट्रोल में 32.1 किलोमीटर का माइलेज देगी। होंडा रेबेल 300 और होंडा रेबेल 250 के फ्रंट और रियर में सिंगल डिस्क लगाए गए हैं। इसके साथ ही इन बाइक्स के अप फ्रंट में स्टैंडर्ड टेलेस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में डुअल स्प्रिंग्स लगाई गई हैं।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो होंडा रेबेल में होंडा CBR250R वाला क्वाटर लिटर सिंगल सिलेंडर इंजन लगा होगा। 249CC सिंगल सिलेंडर मिल इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 9,000rpm पर 29ps की पावर और 7,500rpm पर 23Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसे भी पढ़ें:- गर्ल्स के लिए ये हैं टॉप 6 गियरलैस स्कूटर, स्टाइल के साथ किफायती भी

इसे भी पढ़ें:- सुजुकी GSX-R750 फिर से होगी लॉन्च, डुकाटी 959 पैनिगेल को देगी टक्कर