Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चोरी के सामान के साथ दो धराए

By Edited By: Updated: Mon, 21 Oct 2013 07:16 PM (IST)
Hero Image

निज प्रतिनिधि, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) : मुंगेर रेल सह सड़क पुल से सम्बद्ध रेल पथ निर्माण के दौरान 11 पुलिया निर्माण स्थलों से लगातार मेटेरियल की हो रही चोरी का उद्भेदन करने में साहेबपुर कमाल पुलिस को सफलता मिली है। रविवार रात्रि खगड़िया जिला क्षेत्र में थानाध्यक्ष इरशाद आलम के नेतृत्व में एएसआई, संजीव कुमार, मृत्युंजय कुमार, अमित कुमार एवं चंदेश्वरी सिंह सहित आरक्षी बलों द्वारा सघन छापामारी में चोरी गयी लगभग डेढ़ लाख मूल्य के सामान सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त खगड़िया के बलुआही निवासी अनंत कुमार ठाकुर एवं बारदात के दौरान उपयोग किये गये पीकप भान बीआर 34 जी-4240 के चालक अलौली निवासी नंदकिशोर है। थानाध्यक्ष के अनुसार 11 अक्टूबर की रात्रि सिरैया साईड से दर्जनों हथियार बंद चोरों ने स्टील का प्लेट, बैट्री टायर सहित कई मूल्यवान, सामान चोरी कर लिये गये थे। इस संबंध में संवेदक विमल कुमार एवं नवल कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। गहन छानबीन के बाद पता चला कि चोरों ने गिरफ्तार अभियुक्त के यहां सामानों को बेचा है। अभियुक्त की लोहा गलाने वाली स्मॉल फैक्ट्री संचालित है। थानाध्यक्ष के अनुसार छापामारी में हजारों रुपये मूल्य के सामान बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के बयान पर रघुनाथपुर ग्राम निवासी धारो यादव, पप्पू दास, नीरज ठाकुर सहित दर्जनों अपराधियों के चोरी में शामिल रहने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर