Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सांसद की शिकायत पर एएसएम के खिलाफ जांच

दरभंगा, संस : दरभंगा जंक्शन का रविवार की देर रात सांसद कीर्ति झा आजाद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान

By Edited By: Updated: Wed, 28 Jan 2015 01:14 AM (IST)
Hero Image

दरभंगा, संस : दरभंगा जंक्शन का रविवार की देर रात सांसद कीर्ति झा आजाद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइकिल-मोटरसाइकिल पड़ाव ठेकेदार के कारनामे रंगे हाथ पकड़े। गाड़ी नंबर व पड़ाव शुल्क अंकित रसीद की जगह सादा टोकन दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गाड़ी व साइकिल से टोकन निकालकर जब्त कर लिया। मालूम हो कि उन्होंने पूर्व में रेल अधिकारियों व ठेकेदार को ऐसा नहीं करने को लेकर चेतावनी दी थी। इसके बावजूद सुधार नहीं होने पर ठेकदार की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान उन्होंने रेल पुलिस को भी भला-बुरा कहा। स्टेशन अधीक्षक कक्ष में सांसद के साथ आए समर्थक- कार्यकर्ताओं से काकरघाटी के एएसएम अनिल कुमार उलझ गए। इस-बीच दोनों ओर से वाक युद्ध चला। सांसद ने उन्हें कक्ष में सोते हुए रंगे हाथ पकड़ने की बात कही है। हालांकि, जब एएसएम को यह पता चला कि सांसद का निरीक्षण चल रहा है तो वे सहम गए। सांसद ने सारी स्थिति से वरीय रेल अधिकारियों को उसी क्षण अवगत करा दिया। इसके बाद एएसएम अनिल को निलंबित कर दिया गया। हालांकि, इसकी पुष्टि कोई अधिकारी नहीं कर रहे हैं। लेकिन, सीनियर डीसीएम जफर आजम ने जांच कमेटी गठित करने की बात कही है। कहा कि अगर संबंधित कर्मी दोषी पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। इधर, सांसद श्री आजाद ने बताया कि परिसर के अंदर पुलिस के मेल से दुकान लगाई जाती है। आने-जाने वाले यात्रियों को इससे कठिनाई का सामना करना पड़ता है।