Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

50 के सीने में गोली मारो, 51वां नहीं बोलेगा पाकिस्तान जिंदाबाद : तोगड़िया

विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग कश्मीर में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं उनके सीने में गोली मार दो। 50 को अगर गोली मारी जाएगी तो फिर 51 वां कभी नहीं आएगा।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Updated: Wed, 10 Jun 2015 08:02 PM (IST)
Hero Image

मधेपुरा। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगडिया ने बुधवार को जिले के सिंहेश्वर मंदिर पूजा-अर्चना की। उसके बाद महर्षि मेंही आश्रम पहुंचकर लोगो को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए।

विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग कश्मीर में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं उनके सीने में गोली मार दो। 50 को अगर गोली मारी जाएगी तो फिर 51 वां कभी नहीं आएगा। कश्मीर में सरकार को चाहिए कि भगाये गये पंडितों को फिर से बसाये और उनकी सुरक्षा की भरपूर व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला का मंदिर जरूर बनेगा और पक्का बनेगा। लेकिन यह कानून सम्मत और लोकतांत्रिक तरीके से बनेगा जैसे सोमनाथ मंदिर बनाया गया था।

तोगडिय़ा ने कहा कि देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके लिए सबको मिलकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने धर्मांतरण को लेकर कहा कि हिंदू किसी भी सूरत में धर्मांतरण न करें। हिंदू भले ही अलग-अलग जात में हो गए हो, लेकिन सभी के पूर्वज एक ही हैं। डॉ. तोगडिया विहिप द्वारा आयोजित शिक्षा वर्ग के समापन पर मधेपुरा पहुंचे हैं। वे शाम पांच बजे स्थानीय वेद व्यास कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम समापन के मौके पर सभा को संबोधित करेंगे।