Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एक कमरे में संवर रहा 154 बच्चों का भविष्य

मुंगेर। नगर निगम के माधोपुर मोहल्ला स्थित कन्या मध्य विद्यालय भवन के एक भाग में प्राथमिक विद्यालय मो

By Edited By: Updated: Wed, 13 Jan 2016 07:14 PM (IST)
Hero Image

मुंगेर। नगर निगम के माधोपुर मोहल्ला स्थित कन्या मध्य विद्यालय भवन के एक भाग में प्राथमिक विद्यालय मोगल बाजार का संचालन किया जा रहा है। अब तक इस विद्यालय के पास अपना भवन नहीं है। इस विद्यालय में पांच शिक्षक कार्यरत है। वहीं कक्षा एक से पांच तक में कुल 154 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इनके पढ़ने के लिए इन्हें उपयुक्त स्थान भी उपलब्ध नहीं है। मात्र एक कमरे व बरामदा में ही यहां पांच कक्षाओं का संचालन किया जाता है। जबकि कन्या मध्य विद्यालय माधोपुर एवं प्राथमिक विद्यालय मोगल बाजार दो शिफ्ट में संचालित किया जाता है। सुबह में सात बजे से मध्याह्न के बारह बजे तक कन्या मध्य विद्यालय मोधोपुर का संचालन होता है। वहीं दोपहर बारह बजे से प्राथमिक विद्यालय मोगल बाजार का संचालन किया जाता है। ज्ञात हो कि बीआर बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में ही यह तीनों विद्यालय संचालित किया जाता है। इसमें बीआर उच्च विद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय मोधोपुर के पास तो अपना भवन है लेकिन प्राथमिक विद्यालय मोगल बाजार के पास अपना भवन नहीं है। इसी के कारण इसका संचालन कन्या मध्य विद्यालय माधोपुर में किया जाता है। लेकिन स्थित यह है कि इस विद्यालय के संचालन के लिए केवल एक ही कमरा उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें से 154 छात्रों के बैठने की व्यवस्था संभव नहीं है। जबकि कन्या मध्य विद्यालय के पास इस भवन के अतिरिक्त दो और भवन है। जो कि दूसरे शिफ्ट में बंद रहता है। अगर इस विद्यालय को एक और भवन उपलब्ध करवा दिया जाता है तो छात्रों की समस्या तो दूर होगी ही उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

बॉक्स

विदाई सह सम्मान समारोह

संवाद सूत्र, असरगंज, मुंगेर : प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केन्द्र मध्य विधालय मासूमगंज के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर शिक्षकों के सहयोग से ज्ञानदीप पत्रिका का विमोचन किया गया। वहीं दो सेवानिवृत शिक्षक शंभू प्रसाद मंडल व केदार चौधरी का विदाई सह सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद यादव ने की। जबकि मंच संचालन अंजनी ¨सह ने किया। विद़यालय की ओर से दोनों सेवानिवृत शिक्षक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने भी कुछ न कुछ दोनों शिक्षकों को भेंट किया। इस अवसर प्रधानाध्यापक सुनील ¨सह, पंकज कुमार यादव, सेवा निवृत शिक्षक अर्जुन बाबू, वासुदेव प्रसाद साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकिशोंर यादव, निलेश कुमार , रामदेव प्रसाद ¨सह , अषोक कुमार साह, अर¨वद यादव, उमाशंकर चौधरी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें