Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महिला यात्री का पर्स उड़ाता पाकेटमार गिरफ्तार

By Edited By: Updated: Sun, 08 Jun 2014 03:38 PM (IST)
Hero Image

डेहरी आन-सोन (रोहतास) : रेलवे स्टेशन पर रविवार को गया चेन्नई एक्सप्रेस पर चढ़ने के क्रम में एक महिला यात्री का पर्स उड़ाते पाकेटमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

रेल थानाध्यक्ष राज कुमार पासवान ने बताया कि औरंगाबाद जिले के जसोइया निवासी अंजू देवी गया चेन्नई एक्सप्रेस पर चढ़ने जा रही थी। तभी एक पाकेटमार उसके हाथ से पर्स ले भागने लगा। जिसे वहां तैनात जीआरपी आरक्षी ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार पाकेटमार शमशाद खां के पास से बरामद पर्स में आठ हजार आठ सौ सताईस रुपये थे।

पर्स महिला यात्री को सौप दिया गया। जबकि गिरफ्तार पाकेटमार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार पाकेटमार झारखंड के पलामू जिले के डालटेनगंज के पहाड़ी मुहल्ला कर्बला चौक निवासी है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें