Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज से बदल जाएगी कई ट्रेनों की समय सारणी

By Edited By: Updated: Mon, 01 Sep 2014 11:21 AM (IST)
Hero Image

पटना: राजेन्द्र नगर से आनंद विहार जाने वाली 12387-88 जनसाधारण एक्सप्रेस आज से वाया वाराणसी -लखनऊ-मुरादाबाद होकर आनंदविहार जाएगी। इस ट्रेन का नंबर बदल कर 13257-58 हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत यह ट्रेन राजेन्द्र नगर टर्मिनल से 16.20 की बजाय 15.35 बजे खुला करेगी। पटना जंक्शन पर यह 16.35 की बजाय 15.50 बजे पहुंचेगी और 16.00 बजे खुल जाएगी। आनंद विहार यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह आठ बजे की बजाय 7.50 बजे पहुंचेगी। 1पटना से सहरसा जाने वाली कोसी एक्सप्रेस अब मुरलीगंज तक जाएगी। पहली अक्टूबर से यह ट्रेन मुरलीगंज तक जाएगी। ट्रेन का नंबर 18697-98 हो जाएगा। सहरसा से यह 23.00 बजे खुलकर 00.05 बजे मुरलीगंज एवं मुरलीगंज से 03.25 बजे खुलकर 4.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। सासाराम से आनंदविहार तक चलने वाली 22409-10 गरीब रथ एक्सप्रेस 6 सितंबर से गया तक चलेगी। सासाराम से यह सुबह 8.05 बजे खुलकर 9.50 बजे गया पहुंचेगी। गया से 19.30 बजे खुलकर 21.10 बजे सासाराम पहुंचेगी। अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली 15483 महानंदा एक्सप्रेस पटना जंक्शन पर रात 23.35 बजे की बजाय रात 1.25 बजे पहुंचेगी और 1.50 बजे रवाना होगी। कोलकाता से आनंद विहार के लिए नई ट्रेन 13131-32 का परिचालन पहली सितंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन जनता एक्सप्रेस के समय पर चलेगी। हावड़ा से दानापुर जाने वाली दानापुर एक्सप्रेस पटना जंक्शन सुबह 6.05 बजे पहुंचेगी परंतु 6.20 की बजाय 6.15 बजे दानापुर के लिए खुलेगी। दरभंगा मैसूर अब 20.00 की बजाय 20.10 बजे आएगी तथा 20.20 बजे प्रस्थान करेगी। नई दिल्ली से आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 7.20 की बजाय 7.15 बजे पहुंचेगी तथा 7.25 बजे खुलेगी। कई अन्य ट्रेनों के समय भी बदले हैं।1जागरण संवाददाता, पटना : राजेन्द्र नगर से आनंद विहार जाने वाली 12387-88 जनसाधारण एक्सप्रेस आज से वाया वाराणसी -लखनऊ-मुरादाबाद होकर आनंदविहार जाएगी। इस ट्रेन का नंबर बदल कर 13257-58 हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत यह ट्रेन राजेन्द्र नगर टर्मिनल से 16.20 की बजाय 15.35 बजे खुला करेगी। पटना जंक्शन पर यह 16.35 की बजाय 15.50 बजे पहुंचेगी और 16.00 बजे खुल जाएगी। आनंद विहार यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह आठ बजे की बजाय 7.50 बजे पहुंचेगी। 1पटना से सहरसा जाने वाली कोसी एक्सप्रेस अब मुरलीगंज तक जाएगी। पहली अक्टूबर से यह ट्रेन मुरलीगंज तक जाएगी। ट्रेन का नंबर 18697-98 हो जाएगा। सहरसा से यह 23.00 बजे खुलकर 00.05 बजे मुरलीगंज एवं मुरलीगंज से 03.25 बजे खुलकर 4.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। सासाराम से आनंदविहार तक चलने वाली 22409-10 गरीब रथ एक्सप्रेस 6 सितंबर से गया तक चलेगी। सासाराम से यह सुबह 8.05 बजे खुलकर 9.50 बजे गया पहुंचेगी। गया से 19.30 बजे खुलकर 21.10 बजे सासाराम पहुंचेगी। अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली 15483 महानंदा एक्सप्रेस पटना जंक्शन पर रात 23.35 बजे की बजाय रात 1.25 बजे पहुंचेगी और 1.50 बजे रवाना होगी। कोलकाता से आनंद विहार के लिए नई ट्रेन 13131-32 का परिचालन पहली सितंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन जनता एक्सप्रेस के समय पर चलेगी। हावड़ा से दानापुर जाने वाली दानापुर एक्सप्रेस पटना जंक्शन सुबह 6.05 बजे पहुंचेगी परंतु 6.20 की बजाय 6.15 बजे दानापुर के लिए खुलेगी। दरभंगा मैसूर अब 20.00 की बजाय 20.10 बजे आएगी तथा 20.20 बजे प्रस्थान करेगी। नई दिल्ली से आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 7.20 की बजाय 7.15 बजे पहुंचेगी तथा 7.25 बजे खुलेगी। कई अन्य ट्रेनों के समय भी बदले हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें