Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भोजपुर शटल में महिला से दुष्कर्म

पटना। पटना से क्यूल जाने वाली भोजपुर शटल (63204) डाउन में गुरुवार की देर रात 32 वर्षीय महिला के साथ

By Edited By: Updated: Sat, 20 Jun 2015 12:47 AM (IST)
Hero Image

पटना। पटना से क्यूल जाने वाली भोजपुर शटल (63204) डाउन में गुरुवार की देर रात 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और मोकामा रेल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता के साथ शुक्रवार को आरोपी को भी मेडिकल जांच के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहां आरोपी पुलिस को चकमा देते हुए हथकड़ी सरकाकर भाग गया। इसके बाद पुलिस वालों में अफरातफरी मच गई। इधर-उधर खोजबीन करने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली।

रेल एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला का बाढ़ कोर्ट में 164 का बयान करा लिया गया है। महिला ने कोर्ट में भी दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की है। आरोपी युवक हथकड़ी सरकाकर भागने में सफल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कल तक उसे गिरफ्तार कर लिए जाने का अनुमान है। इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलवाकर अभियुक्त को सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

आरोपी की पहचान नालंदा निवासी के रूप में

आरोपी की पहचान नालंदा जिला के दीपनगर थाना के देवधा गांव निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलने पर दीपक सिंह की मां उससे मिलने मोकामा पहुंची। दीपक सिंह की मां को देख पुलिस ने उसे ही थाने में बैठा लिया। पुलिस दीपक सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पीड़िता को जाना था जमालपुर

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जयनगर एक्सप्रेस से बख्तियारपुर उतर गई। उसके बाद उसे अपने घर जमालपुर जाना था। पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक सिंह से मुलाकात हुई उसने उसे बताया कि ट्रेन आने पर उसे चढ़ाकर घर पहुंचा देगा। उसके बाद वह शटल ट्रेन में चढ़ गया। देर रात डेढ़ बजे के बाद बोगी में सुनसान होने पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब हल्ला की तो आसपास के बोगी से यात्री पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें