Bihar School Timing: स्कूलों के समय की पाबंदी हटी, अब सामान्य दिनों की तरह चलेंगी कक्षाएं
School Timings Changed पटना जिले के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि मौसम में सुधार को देखते हुए इस न्यायालय से 30 अप्रैल को जारी शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध का आदेश नौ मई से निरस्त किया जाता है। अब विद्यालय अपने स्तर से सामान्य तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण कर सकते हैं।
जागरण संवाददाता, पटना। तेज गर्मी के कारण स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों के समय पर लगाई गई पाबंदी जिला प्रशासन ने हटा ली है। अब स्कूलों का संचालन सामान्य तरीके से सकेगा।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि मौसम में सुधार को देखते हुए इस न्यायालय से 30 अप्रैल को जारी शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध का आदेश नौ मई से निरस्त किया जाता है।
अब विद्यालय अपने स्तर से सामान्य तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण कर सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में 10वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10.30 बजे तक ही निर्धारित किया गया था।
कल होगी गणित और अंग्रेजी सामान्य विषय की परीक्षा
मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को प्रथम पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। 10 मई, शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक गणित की परीक्षा होगी।
प्रथम पाली में ही दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गणित के स्थान पर गृह विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक अंग्रेजी सामान्य विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए निर्देशित किया है।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar को चुनाव के बीच बड़ा झटका! इन दिग्गज ने नेताओं थामा Lalu Yadav का 'लालटेन'
ये भी पढ़ें- Hindu Muslim Population: 'बिना जनगणना कैसे तय हो गया हिंदू घटे...', तेजस्वी यादव का PM मोदी पर निशाना