Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार के 10 जिलों में तेज आंधी-बारिश के आसार, अलर्ट जारी; किसान भूलकर भी न करें ये काम

Bihar Weather बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। किसानों और आम लोगों को खुली जगहों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है। पशुओं का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

By Jitendra Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 11 May 2024 08:13 AM (IST)Updated: Sat, 11 May 2024 08:13 AM (IST)
बिहार के 10 जिलों में तेज आंधी और बारिश के आसार (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News:  बंगाल की खाड़ी से सिक्किम होते हुए प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के कारण शुक्रवार को भी मौसम के मिजाज में नरमी बनी रही। राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि, 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।

बिहार के 10 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना व आसपास क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों गरज के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। 13 मई तक कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, अररिया, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, किशनगंज, सीतामढ़ी में बारिश और तेज आंधी के आसार हैं।

किसान भूलकर ने करें ये काम

बारिश के दौरान किसान खेत जाने से बचें और पशुओं को बाहर में बंधा न छोड़ें। वज्रपात और तेज आंधी से नुकसान हो सकता है। कटे फसल को खेत में न छोड़ें।

दरभंगा में सबसे अधिक बारिश की गई दर्ज

Bihar News: दरभंगा (हायाघाट) में सर्वाधिक वर्षा 42.2 मिमी दर्ज की गई। जबकि, अररिया में 33.8 मिमी, बाढ़ में 32.8 मिमी, दरभंगा में 28.3 मिमी, खगड़िया में 24.0 मिमी, पूसा में 17.2 मिमी, भागलपुर में 14.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों को मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पशुओं को भी वर्षा के दौरान खुले स्थानों पर न रखें।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर अधिकतम                न्यूनतम

पटना 33.5                       22.8

गया 36.5                        23.1

भागलपुर 34.0                 21.7

मुजफ्फरपुर 31.4            22.6 

ये पढ़ें

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा इधर प्रचार में थे व्यस्त, लालू यादव ने कर दिया खेला; चुनाव के बीच बड़ा झटका

Bihar Politics: लालू ने तेजस्वी का किया प्रमोशन, तुरंत दे दिया बिहार के लोगों को संदेश; सियासत हुई तेज


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.