Move to Jagran APP

Shushil Modi: सुशील मोदी को याद कर भावुक हुए नेता, पक्ष-विपक्ष सब ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक है और भाजपा जदयू हम के साथ कांग्रेस राजद आदि दलों के नेताओं ने भी सुशील मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। बिहार विधानमंडल परिसर में सुशील मोदी के पार्थिव शरीर पर अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की।

By Rajat Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Tue, 14 May 2024 09:00 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2024 09:00 PM (IST)
सुशील मोदी को याद कर भावुक हुए नेता

राज्य ब्यूरो, पटना। Sushil Modi: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन से पूरे राजनीतिक जगत शोक में है। शोक संवेदना ने दलों की दीवार गिरा दी है। भाजपा, जदयू, हम के साथ कांग्रेस, राजद आदि दलों के नेताओं ने भी सुशील मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

बिहार विधानमंडल परिसर में सुशील मोदी के पार्थिव शरीर पर अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुशील कुमार मोदी जी के निधन से बिहार के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई नामुमकिन है।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजली

बिहार विधानपरिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि सुशील मोदी कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भी गहरा शोक प्रकट किया है।

आर के सिन्हा ने कहा कि सुशील जी मेरे छोटे भाई समान थे। हम साठ के दशक से साथ थे। यह अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि सुशील जी हमें इतनी जल्दी छोड़कर चले गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि मोदी भाजपा के मजबूत आधार स्तंभ थे। बिहार ने एक सच्चा राजनीतिक प्रहरी खो दिया है।

सीपी ठाकुर सहित इन्होंने ये कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने कहा कि मन दुखी है। बिहार के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण घई ने कहा कि उनके निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति भी हुई है। लगभग 50 वर्षों से जिनके साथ काम किया ऐसे साथी को खोकर मर्माहत हूं।

पूर्व मंत्री महाचंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में आज जो विकास दिख रहा है उसमें मोदी जी बड़ी भूमिका है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह ने कहा कि वह नाम और व्यवहार दोनों दृष्टिकोण से सुशील थे। उनके निधन से भाजपा ने एक सक्षम नेतृत्व खो दिया है।

पूर्व सांसद मीना सिंह ने भी सुशील मोदी के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विकसित बिहार की कल्पना में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। जदयू नेता छोटू सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि सुशील मोदी के कुम्हरार विधायक के समय से ही उन्होंने उनका संघर्ष देखा है।

मंत्री-सांसदों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

विधानमंडल परिसर में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रेम कुमार, रेणु देवी, मंगल पांडे, अशोक चौधरी, नितिन नवीन, सुनील कुमार, संतोष कुमार सुमन, रत्नेश सादा, जनक राम, नीतीश मिश्र, सुरेंद्र मेहता के साथ सांसद रविशंकर प्रसाद, संजय जायसवाल, संतोष कुशवाहा, पशुपति कुमार पारस, मनोज झा, सुनील कुमार पिंटू, चिराग पासवान आदि ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा विधान परिषद् के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, विजय शंकर दूबे, संजय सरावगी, पवन यादव, मोतीलाल प्रसाद, डॉक्टर सी एन गुप्ता, मिश्री लाल यादव, कर्णजीत सिंह, रामसूरत राय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जनक सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार ऋषि, युसुफ सलाहउद्दीन, संजीव चौरसिया श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं निक्की हेम्ब्रम, कुसुम देवी के साथ विधानपार्षद संजय कुमार सिंह, रामवचन राय, संजीव कुमार सिंह, हरि सहनी, वीरेन्द्र नारायण यादव, नवल किशोर यादव, अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता, अनामिका सिंह, अब्दुल बारी सिद्दिकी समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने भी दिवंगत सुशील मोदी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राहुल गांधी, अखिलेश सिंह समेत कांग्रेसी नेताओं ने भी जताया शोक

सुशील कुमार मोदी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख के समय में मैं सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशील मोदी जब तक रहे भाजपा के लिए स्तंभ का काम किया और वह जुझारू थे। बिहार की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। कांग्रेस के पूर्व विधानपार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि सुशील मोदी लोकप्रिय नेता थे जिनके सक्रिय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

ये भी पढे़ं-

Sushil Modi Last Rite Photos Live : सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना में भाजपा कार्यालय ले जाया गया, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

Sushil Modi Passes Away: सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.