Move to Jagran APP

Sushil Modi Funeral: पंचतत्व में विलीन हुआ सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

मंगलवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हुआ और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पटना के दीघा में गंगा तट पर सुशील मोदी का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान सुशील मोदी के दोनों पुत्र उत्कर्ष तथागत एवं अक्षय अमृतांशु ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में कई वरिष्ठ नेता और मंत्री सहित हजारों लोगों शामिल हुए।

By Raman Shukla Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Tue, 14 May 2024 09:56 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2024 09:56 PM (IST)
पंचतत्व में विलीन हुआ सुशील मोदी का पार्थिव शरीर

राज्य ब्यूरो, पटना। Sushil Modi Funeral पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ पटना के दीघा में गंगा तट पर किया गया।

आर्य समाज वैदिक विधि से पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार किया गया। सुशील मोदी के दोनों पुत्र उत्कर्ष तथागत एवं अक्षय अमृतांशु ने मुखाग्नि दी।

हजारो लोगों न दी अंतिम विदाई

इस दौरान मोदी की पत्नी डॉ. प्रो. जेसी सुशील मोदी के अलावा बहु एवं परिवार की अन्य महिलाएं अंतेष्टि में सम्मिलित हुईं। दीघा घाट पर हजारों की संख्या में जुटे लोग अपने नेता को अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी। सुशील मोदी अमर रहे के नारे गूंजते रहे।

इससे पहले गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस मौके पर सुशील मोदी अमर रहे जैसे नारों से पटना गूंजता रहा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मोदी के राजेंद्र नगर स्थित पैतृक आवास, संघ कार्यालय, भाजपा प्रदेश कार्यालय और विधान मंडल परिसर ले जाया गया।

जहां लोगों से लेकर एनडीए और विपक्ष के नेताओं ने अपने नेता के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। इससे पहले मोदी का पार्थिव शरीर दोपहर के बाद दिल्ली से विशेष विमान से पटना लाया गया। प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता पटना हवाई अड्डा पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये नेता हुए शामिल

श्रद्धांजलि देने वालों में दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, रविशंकर प्रसाद, मंत्री मंगल पांडेय, विवेक ठाकुर , नीरज बबलू , मनोज शर्मा, सहित बड़ी संख्या में नेता शामिल हुए। यहां से पार्थिव शरीर एक सजे वाहन से उनके निजी आवास रवाना हुआ।

राजेन्द्र नगर स्थित निजी आवास पर सामाजिक लोगों और निकट संबंधियों ने उनके अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा अन्य रीति रिवाज का पालन करने के बाद उनका पार्थिव शरीर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय लाया गया।

विधायक और विधान पार्षदों ने भी दी श्रद्धांजलि

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर लाया गया। यहां बड़ी संख्या में विधायक और विधान पार्षद अपने नेता के अंतिम दर्शन किये और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कई विधायक इस मौके पर भावुक हो गए। विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

यहां से पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी का पार्थिव शरीर भाजपा के प्रदेश कार्यालय लाया गया। यहां बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। यहां पर एक मंच तैयार कराया गया था और इसके ऊपर मोदी जी के पार्थिव शरीर को रखा गया।

यहां सभी कार्यकर्ता बस अपने नेता की अंतिम झलक देखने को व्यग्र दिखे। यहां नेता और कार्यकर्ता ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्रम में अधिकांश नेताओं और कार्यकर्ताओं की आंखें नम थी।

इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आर के सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मंत्री मंगल पांडेय, हरि सहनी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, अश्विनी चौबे, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयुख, लोजपा (रा) के प्रमुख चिराग पासवान,पशुपति पारस, शाहनवाज हुसैन, नीरज कुमार बबलू, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

विपक्ष के नेता भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और पूर्व उप मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन की और श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, शकील अहमद, राजद के मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम संस्कार तारकिशोर प्रसाद, डा. संजय जायसवाल, संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी,मदन सहनी,नितिन नवीन,अनिल शर्मा, संजय झा,संजय सरावगी,मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा,दानिश इकबाल, राकेश सिंह, पंकज सिंह एवं अमित प्रकाश बबलू उपस्थित रहे।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी पहुंचे पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

अंतेष्टि में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सम्मिलित हुए। उन्होंने इससे पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर मोदी के पार्थिव शरीर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे से लपेटा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।

ये भी पढे़ं-

Shushil Modi: सुशील मोदी को याद कर भावुक हुए नेता, पक्ष-विपक्ष सब ने जताया शोक

Sushil Modi News: सुशील मोदी ने लालू यादव पर लिखी थी ये किताब, अलग किस्म का था लगाव; चारों सदन में दे चुके हैं सेवाएं


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.