Move to Jagran APP

खत्‍म हो गई गर्मी की छुट्टियां... बिहार में आज से खुल गए सभी सरकारी स्‍कूल, सुबह छह से 12 बजे तक होगी पढ़ाई

Bihar News बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी आज से खत्म हो गई है। स्‍कूल फिर से खुल गए हैं। गुरुवार (16 मई) से सुबह छह बजे से 12 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी। इसके बाद छुट्टी हो जाएगी। शिक्षक 1.30 बजे तक स्कूल में ही रहेंगे। दोपहर 12 बजे से लेकर 1.30 बजे तक पढ़ने में कमजोर बच्चों के लिए मिशन दक्ष और विशेष कक्षाएं संचालित होंगी।

By Ravi Kumar(Patna) Edited By: Arijita Sen Published: Thu, 16 May 2024 09:01 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2024 09:01 AM (IST)
बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी खत्म, आज से बजेगी घंटी

जागरण संवाददाता, पटना। सरकारी स्कूलों में गुरुवार से कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी घोषित थी। शिक्षा विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार, गुरुवार (16 मई) से सुबह छह बजे से 12 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।

दोपहर 12 बजे बच्चों को छुट्टी दे दी जाएगी, लेकिन शिक्षक 1.30 बजे तक स्कूल में ही रहेंगे। दोपहर 12 बजे से लेकर 1.30 बजे तक पढ़ने में कमजोर बच्चों के लिए मिशन दक्ष और विशेष कक्षाएं संचालित होंगी।

10 से 10.30 बजे तक बच्चे करेंगे मध्याह्न भोजन

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शिक्षकों को सुबह छह बजे पहले स्कूल आना होगा। देर से पहुंचने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जएगी। निरीक्षण कर्मियों को सुबह छह बजे तक स्कूलों को निरीक्षण करने के लिए आदेश दिया गया है।

सभी स्कूलों में सुबह छह बजे चेतना सत्र के बाद कक्षाएं शुरू हो जानी चाहिए। सुबह 10 से 10.30 बजे तक प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ के बच्चे मध्याह्न भोजन करेंगे। 12 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी।

12 बजे से 1.30 बजे तक मिशन दक्ष एवं विशेष कक्षा चलेगी। मिशन दक्ष और विशेष कक्षा में जो शिक्षक शामिल नहीं होंगे वे स्कूल में नामांकन या अन्य प्रशासनिक काम देंगे।

मध्याह्न भोजन, शिक्षकों की उपस्थिति, मिशन दक्ष व विशेष कक्षा में शामिल शिक्षकों की प्रतिदिन की जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय को देनी होगी।

चलता रहेगा स्कूलों का निरीक्षण

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण जैसे चल रहा है वह चलता रहेगा। निरीक्षण कर्मी प्रतिदिन स्कूल खुलने और बंद होने से पहले निरीक्षण करेंगे। एक निरीक्षण कर्मी को कम से कम 10 स्कूलों का निरीक्षण करना है।

ये भी पढ़ें:

Muzaffarpur News : 9 घंटे में सौ मीटर की दूरी पर दो हादसे, जवानों को ले जा रहीं बसें दुर्घटनाग्रस्त; 51 जख्मी

NEET Exam Paper Leak : प्रश्नपत्र लीक करने वालों के बीच मचेगी खलबली! अब CBI जांच की मांग, कोर्ट तक पहुंचा मामला


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.