Move to Jagran APP

'बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई चीजों को बेहतर करने की जरूरत', इंफ्लुएंसर मीट में बोले डिप्टी CM सम्राट चौधरी

Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को बिहार में बदलाव को लेकर आयोजित बिहार इंफ्लुएंसर मीट को संबोधित किया। सम्राट चौधरी ने इंफ्लुएंसर मीट में बड़ी संख्या में आए युवाओं को देश प्रदेश सहित अन्य विषयों पर सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव सोच से कई चीजों को बदला जा सकता है।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Published: Sun, 19 May 2024 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2024 09:56 PM (IST)
सम्राट चौधरी ने बिहार इंफ्लुएंसर मीट को किया संबोधित। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बिहार में बदलाव को लेकर आयोजित बिहार इंफ्लुएंसर मीट में बड़ी संख्या में आए युवाओं को देश, प्रदेश सहित अन्य विषयों पर सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव सोच से कई चीजों को बदला जा सकता है।

बिहार में बदलाव को जानने का सबसे बड़े मंच बिहार इंफ्लुएंसर मीट में बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उप मुख्यमंत्री की बातों को ध्यान से सुना।

बिहार के बेहतर भविष्य पर बोले सम्राट

मीट को संबोधित करते हुए सम्राट कहा कि बिहार के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कई चीजों को बेहतर करने की जरूरत है, लेकिन किसी भी विषय पर सही फैक्ट्स नहीं आ पाते हैं। आज यह जानना सबसे जरूरी है कि देश और बिहार विकसित कैसे हो।

चुनाव प्रचार पर क्या बोले सम्राट?

उन्होंने इस चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव-प्रचार को भी पॉजिटिव लेकर चला जाना चाहिए। यह प्रचार भी रास्ता दिखाने वाले होते हैं। इस मौके पर पार्टियां भी अपने समर्थकों को बेहतर तरीके से समझाने में सफल होते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब हम सही रास्ते पर नहीं चलेंगे, तबतक सफल नहीं होंगे।

विरासतों की धरती है बिहार

उन्होंने प्राचीन काल की चर्चा करते हुए भारत को सोने की चिड़िया बताते हुए इसके लूट की भी चर्चा की तो विरासत को भी रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि यह वह बिहार है, जहां कई विरासत हैं जिस पर सभी बिहारवासियों को गर्व है। आज यहां की आधारभूत संरचना को बढ़ाने और इस विरासत को दुनिया भर के बताने की जरूरत है। इसके लिए बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीबाबू से लेकर नीतीश कुमार के कार्यकाल को भी समझना होगा। सभी के दौर में हुए परिवर्तन की जानकारी लेनी होगी।

नौकरी पर सम्राट ने क्या कहा ?

उन्होंने बताया कि 1990 से लेकर 2005 तक यहां 1 लाख लोगों को नौकरी मिली 2005 से 2020 तक करीब साढ़े सात लाख लोगों को नौकरी मिली। 2020 में हमलोगों ने 10 लाख नौकरी के वादे के साथ जनादेश प्राप्त किया। इसके बाद 2021 में शिक्षा विभाग की वैकेन्सी तय कर दी गई।

भाजपा की मासिक पत्रिका 'कमल बिहार' का लोकार्पण

चौधरी ने भाजपा की मासिक पत्रिका 'कमल बिहार' का भी लोकार्पण किया। पत्रिका का संपादन प्रदेश मीडिया के संयोजक दानिश इकबाल ने किया है।

इकबाल ने बताया कि यह पत्रिका प्रति महीने प्रकाशित होगी, जिसमें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से संबंधित लेख, उसकी कार्ययोजना और उससे लाभान्वित होने से सबंधित आलेख प्रकाशित किए जाते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि वास्तव में यह पत्रिका भाजपा बिहार का दर्पण है जिसे देखकर बिहार भाजपा को समझा जा सकता है। यह पत्रिका पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा, आम लोगों को भी उपलब्ध हो सकेगा। भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने भी पत्रिका की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें: Tejashvi Yadav: 'कैसे सरकार चला रहे मोदी', तेजस्वी यादव ने जिले की कैपिटल को लेकर प्रधानमंत्री पर किया कटाक्ष

Tejashwi Yadav: देशभर में कितनी सीटें जीतेगी I.N.D.I.A? तेजस्वी ने किया बड़ा दावा, PM Modi के 400 पार पर भी बोले


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.