Move to Jagran APP

Monsoon 2024: सता रही गर्मी..? तो यहां पढ़िए मानसून पर ताजा अपडेट, खिल उठेगा आपका चेहरा

इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान ला-नीना का प्रभाव रहने और मानसून का समय से पूर्व आने को लेकर इस वर्ष प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना जताई जा रही है। जबकि 2020 से लेकर 2022 तक में मानसून पूर्णिया के रास्ते अपने नियत तिथि 13 जून को प्रवेश की थी। मौसम विज्ञानी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 मई को अंडमान निकोबार द्वीप में पहुंच गया है।

By prabhat ranjan Edited By: Rajat Mourya Published: Tue, 21 May 2024 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2024 10:30 PM (IST)
सता रही गर्मी..? तो यहां पढ़िए मानसून पर ताजा अपडेट, खिल उठेगा आपका चेहरा

जागरण संवाददाता, पटना। Monsoon Rain Update 2024 प्रदेश में बीते 10 वर्षों के दौरान इस बार मानसून की वर्षा रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 2019 से लेकर 2021 के दौरान प्रदेश में वर्षा की स्थिति सामान्य से लगभग 30 फीसद अधिक रही। वहीं, 2022 और 2023 में प्रदेश में वर्षा के अनुपात में कमी आई थी।

इन दो वर्षों में प्रदेश में सामान्य से 23 फीसद कम वर्षा हुई। वहीं, इस वर्ष दो वर्षों बाद सामान्य से अधिक वर्षा के आसार है। इससे खेती-किसानी को लाभ मिलने के साथ जल स्तर में वृद्धि होगी।

इस साल अच्छी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान ला-नीना का प्रभाव रहने और मानसून का समय से पूर्व आने को लेकर इस वर्ष प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना जताई जा रही है। जबकि, 2020 से लेकर 2022 तक में मानसून पूर्णिया के रास्ते अपने नियत तिथि 13 जून को प्रवेश की थी।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 मई को...

मौसम विज्ञानी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 मई को अंडमान निकोबार द्वीप में पहुंच गया है। धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ते हुए केरल समय से पहुंचेगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में मानसून 13-18 जून के आसपास आएगा।

मानसून में वर्षा को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर बताया गया है कि इस वर्ष सामान्य से 61 फीसद अधिक वर्षा की संभावना है। मानसून अवधि में 96-104 फीसद वर्षा सामान्य मानी जाती है। प्रदेश में 992.2 मिमी वर्षा होने के आसार है। बीते 10 वर्षों में प्रदेश में की स्थिति पर प्रभात रंजन की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें- पर्यटन निगम ने पटना दर्शन-राजगीर और बोधगया के लिए जारी किया टूर पैकेज, देखें पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: इधर प्रचंड गर्मी से राहत, उधर मानसून को लेकर आ गई गुड न्यूज; पढ़ें नया अपडेट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.