Move to Jagran APP

Bihar Weather Today : बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर, अब रात में भी जलेगा शरीर; इन 13 जिलों में लू को लेकर अलर्ट

Bihar Heatwave Alert पटना समेत प्रदेश के 13 जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अररिया किशनगंज के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। पटना समेत बक्सर भोजपुर रोहतास भभुआ औरंगाबाद अरवल में गर्म रात्रि रहने के आसार है। दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना है।

By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar Published: Thu, 30 May 2024 08:03 AM (IST)Updated: Thu, 30 May 2024 08:03 AM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले सूर्य के तल्ख तेवर से लोग परेशान हैं। राजस्थान से आ रही गर्म शुष्क पछुआ हवा व बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवा के कारण रात्रि में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 48 पार पहुंच गया है।

वहीं, दूसरी ओर नौतपा के कारण प्रदेश में लू का कहर जारी है। बुधवार को पटना, बक्सर, डेहरी, खगड़िया, मुंगेर, वैशाली, कटिहार को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। औरंगाबाद के अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ऊपर रहा।

इन जिलों में रात में भी पड़ेगी गर्मी 

Bihar News मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना समेत 13 जिलों में भीषण लू व पश्चिमी चंपारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना सहित सात जिलों के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में गर्म रात्रि रहने को लेकर चेतावनी दी गई है।

अररिया, किशनगंज में छिटपुट वर्षा के आसार है। मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार इन दिनों में राजधानी में पुरवा व पछुआ हवा के संयुक्त मिश्रण से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन में गर्म पछुआ के कारण जलन की तरह एहसास हो रहा तो रात्रि में पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है।

पटना सहित दक्षिणी भागों में बादलों के न बनने व आर्द्रता में कमी आने के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। जबकि, तराई वाले इलाकों में दक्षिणी भागों की तुलना में तापमान कम होने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार प्रदेश में मानसून (Bihar Heatwave) का आने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि अभी लोगों को गर्मी से मुक्ति मिलने वाली नहीं है।

तीन जून तक रहेगा नौतपा का प्रभाव 

ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया तिथि शनिवार 25 मई को ग्रहों के देवता भगवान सूर्य कृतिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किए हैं। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य सात जून तक रहेंगे। वहीं 26 मई से नौतपा का आरंभ हो गया है जो तीन जून तक रहेगा।

ज्योतिष आचायों के अनुसार नौतपा में नौ दिनों तक अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान अधिक होने से लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती है, ऐसे में नौ दिन अधिक गर्म रहता है। इस दौरान सूर्य प्रचंड वेग से तपते हैं।

नौतपा के शुरुआती पांच दिन गर्मी ज्यादा पड़ती है। अन्य दिनों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी के आसार होने से नौतपा खंडित होता है। इसके कारण आषाढ़-सावन में वर्षा अधिक होने की संभावना बनती है।

इन जिलों में रहा लू का प्रभाव

गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, नवादा, राजगीर, अरवल एवं रोहतास के बिक्रमगंज में भीषण लू का प्रभाव रहा। जबकि डेहरी, वैशाली, सीतामढ़ी के पुपरी, सिवान के जीरादेई, मुंगेर में लू का प्रभाव रहा।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

शहर वृद्धि तापमान

पटना 4.2 42.0

गया 7.4 47.4

डेहरी 6.4 46.8

शेखपुरा 8.5 46.2

बक्सर 7.2 45.9

भोजपुर 8.5 46.6

औरंगाबाद 9.5 48.2

नवादा 9.3 47.3

राजगीर 7.8 45.6

अरवल 8.7 47.1

(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

झुलस रहा झारखंड, राज्‍य के कई हिस्‍सों में पारा 45 डिग्री के पार; अभी इस दिन तक राहत की नहीं कोई उम्‍मीद

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा पांडियन का यह वीडियो, BJP ने कहा- CM पटनायक संग ऐसा रवैया नहीं बर्दाश्‍त


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.