Move to Jagran APP

Bihar Heatwave : औरंगाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी, गया में 54 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड; बढ़ा बिहार के शहरों का तापमान

बिहार के बड़े बड़े शहरों का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। औरंगाबाद में इस वक्त सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां का पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं गया में गर्मी के मामले में 54 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। इसके पूर्व 14 मई 1970 को गया का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Published: Thu, 30 May 2024 11:42 AM (IST)Updated: Thu, 30 May 2024 11:42 AM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में भीषण गर्मी व लू का कहर जारी है। राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में आर्द्रता में कमी आने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। आर्द्रता में कमी के कारण बादलों के न बनने से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार जहां पर नमी युक्त पुरवा हवा का प्रवाह अधिक होता है तो वहां पर आंशिक बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य बना होता है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है।

वहीं, दूसरी ओर राजस्थान से आने वाली उत्तर पछुआ हवा अपने साथ गर्म हवा लाती है तो इसके प्रभाव से आर्द्रता में कमी होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना होने से लोगों को भीषण गर्मी व लू का प्रभाव बना रहता है।

पटना में ऐसा रहा हाल

इन दिनों राजधानी समेत दक्षिणी भागों में आर्द्रता में कमी आने के कारण इन इलाकों में भीषण गर्मी व हीट वेव लू का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार को राज्य में औरंगाबाद में सर्वाधिक 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

औरंगाबाद की आर्द्रता महज सात प्रतिशत रही। वहीं राजधानी की आर्द्रता 53 दर्ज की गई। गया में बुधवार को अधिकतम तापमान का 54 वर्षों का रिकार्ड टूटा है। बुधवार को गया का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके पूर्व 14 मई 1970 को गया का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में आर्द्रता की बात करें तो यहां 32 प्रतिशत तापमान रहा। इसी प्रकार अरवल का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, यहां पर 20 फीसद आर्द्रता दर्ज की गई।

रोहतास के बिक्रमंगज में 21 फीसद आर्द्रता के साथ अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित दक्षिणी भागों में फिलहाल भीषण गर्मी व लू से राहत मिलने के आसार नहीं है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Heatwave : 46 डिग्री के पार पहुंचा शेखपुरा का तापमान, आंगनबाड़ी सहायिका की लू लगने से मौत

भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार: इस दिन से रांची में शुरू होगा हीट-वेव का कहर, इन जिलों में भी दिखेगा असर


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.