Move to Jagran APP

Bihar Exit Poll Result 2024: बिहार में मोदी या तेजस्वी... किसकी फिल्म रही सुपरहिट? देखें चौंकाने वाले नतीजे

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल आ गया है। जन की बात के सर्वे में एनडीए को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान किया गया है। यह अधिकतम है। इस एजेंसी ने तीन से आठ सीटें आइएनडीआइए को दी है। रिपब्लिक भारत का अनुमान भी जन की बात के करीब है। उसके अनुसार एनडीए को 32-37 और आइएनडीआइए को दो से सात सीटें मिलेंगी।

By Jagran News Edited By: Rajat Mourya Published: Sat, 01 Jun 2024 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2024 08:18 PM (IST)
आ गया बिहार का एग्जिट पोल, मोदी या तेजस्वी... किसका चला जादू?

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Exit Poll 2024 सातवें चरण के मतदान की समाप्ति के बाद विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल में राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत के दावे की पुष्टि नहीं हो रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर एनडीए की जीत हुई थी।

इसबार एनडीए ने सभी 40 सीटों पर जीत का दावा किया था। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 सभाएं हुईं। उनका एक रोड शो भी हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 सभाएं की। इनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी कई कार्यक्रम हुए।

जन की बात का सर्वे

जन की बात के सर्वे में एनडीए को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान किया गया है। यह अधिकतम है। इस एजेंसी ने तीन से आठ सीटें आइएनडीआइए को दी है।

रिपब्लिक भारत का सर्वे

रिपब्लिक भारत का अनुमान भी जन की बात के करीब है। उसके अनुसार एनडीए को 32-37 और आइएनडीआइए को दो से सात सीटें मिलेंगी।

इंडिया न्यूज डायनामिक्स का सर्वे

इंडिया न्यूज डायनामिक्स ने एनडीए के लिए 33 और आइएनडीआइए के लिए सात सीट का अनुमान किया है।

इंडिया टूडे का सर्वे

इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 और आइएनडीआइए को सात से 10 सीटों का अनुमान किया गया है।

आजतक के सर्वे में भाजपा के लिए 13-15, जदयू के लिए नौ-11, लोजपा आर के लिए पांच, राजद के लिए छह-सात, कांग्रेस के लिए एक-दो और अन्य के लिए शून्य से दो सीट तक जीतने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Pawan Singh: मोदी-शाह से लेकर तेजस्वी तक... किसी ने नहीं लिया 'पवन' का नाम, क्या सबकुछ सेट था?

ये भी पढ़ें- Purnia Exit Poll 2024: पूर्णिया में लालू-तेजस्वी को झटका! इस कैंडिडेट ने कर दिया 'खेला', देखें एग्जिट पोल के नतीजे


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.