Move to Jagran APP

Bihar Voting Precentage 2024: टोटल 7 चरणों में बिहार में कितना रहा मतदान प्रतिशत, 2019 से अधिक या कम? पढ़ें यहां

Bihar Voting Precentage अबतक बिहार में सबसे कम 44.47 प्रतिशत मतदान 2009 में हुआ था। सबसे अधिक मतदान 1998 में 64.60 प्रतिशत दर्ज किया गया है। आपातकाल के बाद 1977 में 60.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था। बीते चुनाव में राष्ट्रीय औसत 67.47 से करीब 10 प्रतिशत कम मतदान हुआ। नीचे पढ़िए 1952 से लेकर अब तक के सभी आंकड़े।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 01 Jun 2024 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2024 09:56 PM (IST)
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग प्रतिशत (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News: बिहार समेत पूरे देश में आज लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया है। लोगों में इस बार मतदान को लेकर खासा उत्साह नहीं देखा गया है। आज हम आपलोगों को बताएंगे कि बिहार में 2024 में हुआ मतदान 2019 की तुलना में कितना अधिक या कम है?

तो चलिए जानते हैं पिछले सभी आंकड़ें जिनसे पता चलेगा कि बिहार में कैसे वोटिंग का मिजाज बदलता जा रहा है।

बिहार में मतदान प्रतिशत बढ़ाना चुनाव आयोग के लिए चुनौती

बिहार में मतदान प्रतिशत बढ़ाना चुनाव आयोग के लिए कड़ी चुनौती है। बीते चार तोकसभा चुनावों से राज्य में राष्ट्रीय औसत के मुकाबले कम मतदान हुआ है। बीते दो चुनावों में वो राष्ट्रीय औसत से करीब 10 प्रतिशत कम मतदाताओं ने भागीदारी सुनिश्चित की है।

अब तक के चुनावी इतिहास में महज 5 बार राष्ट्रीय औसत से राज्यो ने बाजी मारी है। इसमें आपातकाल के बाद हुआ चुनाव भी शामिल है। राज्य में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान पांच बार तथा 50 प्रतिशत से कम मतदान तीन बार हुआ है।

इस बार टोटल 7 चरणों में बिहार में कितना फीसदी हुआ मतदान

इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में टोटल 7 चरणों में बिहार में 56.62 फीसदी मतदान हुआ है। इस बार भी सुस्त मतदान देखने को मिला।

2024 में 2019 के चुनाव से कम या अधिक मतदान

2024 में 2019 के चुनाव से भी कम मतदान हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में 57.33 फीसदी मतदान हुआ था लेकिन इस बार 2024 में 56.62 फीसदी मतदान ही हुआ।

ये भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: अंतिम चरण के मतदान से पहले तेजस्वी ने शिक्षकों पर खेला बड़ा दांव, CM नीतीश से कर दी ये डिमांड

Nitish Kumar: 73 साल के CM नीतीश ने की कितनी सभाएं, तेजस्वी यादव से आगे रहे या पीछे? सामने आई ये रिपोर्ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.