Bihar Election 2024: पटना में वोटिंग के दौरान अलग ही नजारा, पूर्व राज्यपाल की तीन पीढ़ियों ने एकसाथ किया मतदान
Bihar News आमचुनाव 2024 में लोकतंत्र के कई रंग देखने को मिले। ऐसा ही एक दृश्य पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के खाजपुरा स्थित चलंत मतदान केंद्र संख्या 90 पर दिखा। यहां एक साथ तीन पीढ़ियों ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व का जश्न मनाया। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल के पूरे परिवार ने मतदान कर अलग ही तरह का उदाहरण पेश किया।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News: आमचुनाव 2024 में लोकतंत्र के कई रंग देखने को मिले। ऐसा ही एक दृश्य पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के खाजपुरा स्थित चलंत मतदान केंद्र संख्या 90 पर दिखा। यहां एक साथ तीन पीढ़ियों ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व का जश्न मनाया।
सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने पुत्र सह विधायक डा. संजीव चौरसिया, पूर्व वार्ड पार्षद दीपक चौरसिया, पुत्रवधू व पूर्व वार्ड पार्षद मधु चौरसिया, पौत्र ऋषभ व ओंकार एवं पौत्री यशस्विनी के साथ मतदान किया। मतदान के बाद विधायक डा. संजीव चौरसिया ने सभी से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।