Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार के इन 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, सावधान रहने की सलाह; पढ़ें मौसम का हाल

Bihar Weather बिहार में आज से मौसम बदलने वाला है। राज्य के 10 जिलों में तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवताीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। न जिलों में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Published: Mon, 03 Jun 2024 07:58 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:58 AM (IST)
बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राजधानी पटना समेत दक्षिणी भागों का मौसम गर्म होने के साथ शुष्क बना रहेगा, जबकि उत्तर के अधिसंख्य भागों में आंधी-पानी के साथ गरज-तड़क को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत 14 जिलों में गर्म दिन व उत्तरी भागों के 11 जिलों में मेघ गजर्न व तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।

इन 11 जिलों में तेज आंधी के साथ होगी बारिश

पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में गरज-तड़क के साथ तेज आंधी-पानी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

पटना का गिरा तापमान

Bihar News: राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री गिरावट के साथ 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा प्रदेश का सबसे गर्म रहा। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 35.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवताीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से तराई वाले इलाकों में दक्षिणी भागों की तुलना में मौसम सामान्य बना रहेगा। छिटपुट वर्षा की अनुकूलता बने होने से इन जिलों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मानसून समय के साथ आगे बढ़ रहा

रविवार को नवादा को छोड़ पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। मौसम वेधशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मानसून समय के साथ आगे की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में अपने निर्धारित समय से आने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में रहेगा गर्म दिन

पटना, गया, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय में गर्म दिन रहने के साथ उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है। 

इन जिलों में दर्ज की गई बारिश

  इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा अररिया के रानीगंज में 33.2 मिमी, किशनगंज के दिघालबैंक में 32.4 मिमी, सुपौल के छातापुर में 28.2 मिमी, बौसा में 27.4 मिमी, दरभंगा में 24.2 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 22.6 मिमी, शिवहर के पीपराही में 22.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के पताही में 22.6 मिमी, शिवहर में 22.4 मिमी, पूर्णिया में 21.6 मिमी, किशनगंज में टेढ़ागाछ में 17.2 मिमी, अररिया में 17.0 मिमी, सुपौल के मरौना में 16.4 मिमी, सुपौल में 15.2 मिमी, पश्विम चंपारण के गौनाहा में 15.2 मिमी एवं वाल्मीकि नगर में 15.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना  36.3       27.8

गया 38.6         28.0

भागलपुर 38.5 23.8

मुजफ्फरपुर 33.7 26.6

ये भी पढ़ें

Patna News: पटना जाने वाले ध्यान दें...., आज रात से बढ़ जाएगा Toll Tax; अब चुकाने होंगे इतने रुपये

Manoj Jha: महागठबंधन वाले खुश हो जाइए..., मनोज झा ने बताया सीटों का अनुमान, कहा-मैंने जिंदगी में कभी...


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.