Move to Jagran APP

Patna Sahib Lok Sabha Election Result 2024 : पटना साहिब लोकसभा सीट पर भाजपा के रविशंकर विजयी, कांग्रेस खाली 'हाथ'

Patna Sahib Lok Sabha election Result 2024 पटना साहिब लोकसभा सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबले में भाजपा के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने जीत दर्ज कर ली। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अंशुल अविजित को डेढ़ लाख से अधिक मतों से हराया। बता दें कि इस सीट पर रविशंकर प्रसाद ने 2019 में शत्रुघ्न सिन्हा को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया था।

By Mukul Kumar Edited By: Mukul Kumar Published: Mon, 03 Jun 2024 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:07 AM (IST)
Patna Sahib Lok Sabha election Result 2024 पटना साहिब सीट का रिजल्ट

डिजिटल डेस्क, पटना। Patna Sahib Lok Sabha election Result 2024: पटना साहिब लोकसभा सीट पर एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने चुनाव जीत लिया। रविशंकर प्रसाद जहां 2019 में 2 लाख 84 हजार 657 वोटों से जीते थे, वहीं इस बार उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आइएडीआइए के कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित कुशवाहा को 1 लाख 53 हजार 846 मत से हराया।

रविशंकर को 5 लाख 88 हजार 270 तो अंशुल को 4 लाख 34 हजार 424 वोट मिले। हाईप्रोफाइल व कायस्थ बहुल सीट पटना साहिब हमेशा से भाजपा का गढ़ रही है। 2009 व 2014 में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा तो 2019 में रविशंकर प्रसाद रिकार्ड 2 लाख 84 हजार 657 मतों से विजयी रहे थे।

रविशंकर प्रसाद की यह दूसरी और भाजपा की लगातार चौथी जीत है। यहां इस बार 5559 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। बता दें कि इस सीट पर कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने उतरे थे।

हाईप्रोफाइल सीट रही है पटना साहिब

बिहार की हाइप्रोफाइल सीटों में से एक पटना साहिब नए परिसीमन के बाद 2009 में अस्तित्व में आई थी। इसमें राजधानी पटना के सभी चारों शहरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

नए परिसीमन के बाद यह सीट राजग का गढ़ बन गई है। 2009 और 2014 में फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तथा 2019 में रविशंकर प्रसाद यहां से सांसद चुने गए।

पिछले चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर मैदान में थे। कांग्रेस यहां से 2009 के बाद से फिल्मी सितारों पर भरोसा जताती रही है। कांग्रेस के टिकट पर शेखर सुमन और कुणाल सिंह यहां से भाग्य आजमा चुके हैं।

इस बार कांग्रेस ने यहां से लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजित को प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं, भाजपा से रविशंकर प्रसाद मैदान में थे।

चार पर भाजपा और दो पर राजद के विधायक

पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा की सीटें हैं। इसमें राजधानी की दीघा विधानसभा सीट से डा. संजीव चौरिसया, बांकीपुर से नितिन नवीन, कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा तथा पटना साहिब से नंद किशोर यादव विधायक हैं। इन सभी चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

वहीं, वख्तियारपुर से अनिरुद्ध कुमार व फतुहा से रामानंद यादव विधायक हैं। इन दोनों पर राजद का कब्जा है। संसदीय क्षेत्र में सवर्ण मतदाताओं की संख्या निर्णायक बतायी जाती है।

शहरी क्षेत्र में कायस्थ मतदाता की संख्या अधिक है। पटना साहिब संसदीय क्षेत्र की फतुहा, बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र पूर्व में बाढ़ लोकसभा क्षेत्र में थे।

इस सीट पर कम मतदान हमेशा से चुनौती रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य का औसत मतदान जहां 57 प्रतिशत था, वहीं इस सीट पर सिर्फ 45 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी। 

पटना साहिब में 2024 के चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के नाम

  • अंशुल अविजित, इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • नीरज कुमार, बहुजन समाज पार्टी
  • रवि शंकर प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी
  • इंजि. उमेश रजक, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • गुलाब प्रसाद, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी
  • धनजय कुमार, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  • महबूब आलम अंसारी, भारतीय मोमिन फ्रंट
  • महेश कुमार, समता पार्टी
  • डॉ. राकेश दत्त मिश्र, भारतीय जन क्रांति दल (डेमोक्रेटिक)
  • शाहिद आलम, जनतंत्र आवाज पार्टी
  • सरोज कुमार सुमन, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
  • सुमित रंजन सिन्हा, अखंड भारत जनप्रिय पार्टी
  • अमित कुमार अलबेला, निर्दलीय
  • अवधेश प्रसाद, निर्दलीय
  • धर्मवीर कुमार भास्कर, निर्दलीय
  • राकेश शर्मा, निर्दलीय
  • संजय कुमार उर्फ संजय बाल्मिकी, निर्दलीय

यह भी पढ़ें-

Banka Lok Sabha Chunav Result : बांका लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी? इन 10 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Khunti Lok Sabha Chunav Result : खूंटी लोकसभा सीट पर मुंडा बनाम मुंडा, कौन मारेगा बाजी? जानिए सबसे तेज नतीजे


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.