Move to Jagran APP

Bihar Election Result 2024 : Lalu Yadav की छोटी बेटी हार रही... बड़ी बिटिया का ऐसा है हाल; रुझान देख चौंक जाएंगे आप

राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) ने 2024 के लोकसभा चुनाव (Bihar Election Result 2024) में अपनी दो बेटियों मीसा (Misa Bharti) और रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) को मैदान में उतारा था। राजद सुप्रीमो ने मीसा भारती को पाटलिपुत्र (Pataliputra Lok Sabha Election Result 2024) से जबकि रोहिणी आचार्य को सारण से उम्मीदवार बनाया था। दोनों ही सीटों पर भाजपा और राजद में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Published: Tue, 04 Jun 2024 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:53 PM (IST)
सारण और पाटलिपुत्र में कड़ी टक्कर। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, पटना। लालू यादव (Lalu Yadav) ने 2024 के लोकसभा चुनाव (Bihar Election Result 2024) में अपनी दो बेटियों को मैदान में उतारा था। लालू ने मीसा को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से जबकि, रोहिणी आचार्य को सारण सीट से उम्मीदवार बनाया था। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा काफी मजबूत है।

भाजपा ने पाटलिपुत्र (Pataliputra Lok Sabha Election Result 2024) से जहां रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav Patliputra) को उम्मीदवार बनाया था, वहीं सारण (Saran Lok Sabha Election Result 2024) से राजीव प्रताप रूड़ी (Rajiv Pratap Rudy Saran) को टिकट दिया था। दोनों ही सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। काउंटिंग की शुरुआत से लेकर अबतक दोनों ही दलों के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की सांसे अटकी रही।

हालांकि, देर शाम 5:30 बजे तक दोनों ही सीटों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। लालू यादव के लिए गुड न्यूज और बैड न्यूज दोनों है। पाटलिपुत्र सीट से जहां मीसा भारती चुनाव जीतती दिख रही हैं। वहीं, सारण से रोहिणी आचार्य एक बड़े अंतर से चुनाव हारती दिख रही हैं। सारण से राजीव प्रताप रूड़ी आगे चल रहे हैं।

देर शाम 5:30 बजे तक के नतीजों के मुताबिक, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती लीड कर रही हैं। अबतक की काउंटिंग में उन्हें 3,76,000 वोट मिल चुके हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद रामकृपाल यादव को अबतक 3,16,996 वोट मिले हैं। मीसा भारती ने रामकृपाल यादव पप 59,004 वोटों की बढ़त बना के रखी हैं।

सारण लोकसभा सीट पर राजीव प्रताप रूड़ी और लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली शुरुआती रुझानों में दोनो एक-दूसरे को क्रॉस करते रहे, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे तक राजीव प्रताप रूड़ी पंद्रह हजार की बढ़त बना ली है।

भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी 2,98,662 वोटों के साथ लीड बनाए हुए हैं। वहीं, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य 2,83,396 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं। दोनों के बीच सिर्फ 15,266 वोटों का अंतर है, लेकिन वोटों की गिनती अब अपने अंतिम चरण में है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Live : यहां पढ़ें बिहार लोकसभा इलेक्शन के ताजा अपडेट

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा इलेक्शन के ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.