Bihar Politics: 'Nitish Kumar ले सकते हैं बड़ा फैसला', Lalu Yadav के सबसे करीबी का दावा; सियासी हलचल तेज
लोकसभा चुनाव (Bihar Lok Sabha Election Result 2024) में जेडीयू की बड़ी जीत के साथ ही आरजेडी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। आरजेडी सांसद मनोज झा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही बड़ा निर्णय ले सकते हैं। वहींशिवानंद तिवारी ने कहा कि देश की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर है जिसमें नीतीश कुमार ऐतिहासिक भूमिका निभा सकते हैं।
राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result 2024 Latest Update) में जदयू की बड़ी जीत के साथ ही राजद ने उस पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को जहां सबसे बड़ा सेक्यूलर बताया, वहीं पार्टी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
शिवानंद तिवारी ने मंगलवार को कहा कि देश की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जिसमें नीतीश कुमार ऐतिहासिक भूमिका निभा सकते हैं।
नीतीश की तारीफ में पढ़े कसीदे
उन्होंने कहा नीतीश कुमार लंबे समय से एनडीए गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद अपने सेक्यूलर एजेंडा से पीछे नहीं हटे। चुनाव अभियान के दौरान मोदी जी ने मुसलमानों के खिलाफ जैसी भाषा का प्रयोग किया वह अकल्पनीय था। कोई सेक्यूलर व्यक्ति इस भाषा को कैसे सहन कर सकता है।
महात्मा गांधी का भी लिया नाम
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए महात्मा गांधी आदर्श हैं, तो मोदी मानते हैं कि गांधी की पहचान फिल्म की वजह हुई। इसको देश का दुर्भाग्य नहीं तो क्या कहा जाएगा।
शिवानंद ने कहा लोकतंत्र पर संकट देख देश की जनता ने समझदारी और परिपक्वता दिखाई है। हिंदू राष्ट्र बनाने की घोषणा का दंभ जनता ने तोड़ा है। इस ऐतिहासिक पल में नीतीश जी को एक ऐतिहासिक भूमिका निभाने का अवसर मिला है।
पुराने साथी होने के नाते...
उन्होंने कहा वे पुराने साथी होने के नाते आग्रह करेंगे कि आज की विशेष परिस्थिति में अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करें। वहीं राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि नीतीश कुमार जल्द ही देशहित में कोई न कोई ऐतिहासिक निर्णय जरूर करेंगे।
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का भी चल जाता मैजिक! राहुल ने सारा टाइम तो 'यूपी के लड़के' को दे दिया
OMG! यहां मोदी-शाह की जोड़ी खा गई मात, जीती हुई सीटें भी हार गई बीजेपी; हो गया बड़ा 'खेला'