Move to Jagran APP

Modi 3.0 में बिहार CM की कितनी चलेगी? नीतीश कुमार के करीबी ने बता दी अंदर की बात; मंत्रालयों पर भी दिया जवाब

दिल्ली में मोदी 3.0 की तैयारियां जोरों पर हैं। नीतीश कुमार ने भी अपना समर्थन मोदी को दे दिया है। अब जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। इस सबके बीच लोगों के मन में सवाल है कि केंद्र की नई सरकार में नीतीश कुमार की कितनी चलेगी या फिर JDU की इसमें क्या भूमिका होगी। इस सवालों का जवाब नीतीश कुमार के करीबी ने दिया है।

By Agency Edited By: Rajat Mourya Published: Thu, 06 Jun 2024 04:04 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2024 04:04 PM (IST)
बिहार में एक रैली के दौरान नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, पटना/नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब देश की राजनीति में 'किंग मेकर' के रूप में उभरे हैं। बिहार में 12 सीट जीतकर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने सबको चौंका दिया है। अब वह एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि 'मोदी 3.0' में JDU की भूमिका क्या होगी? इस सवाल का जवाब खुद पार्टी नेता ने दिया है।

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता हर्षवर्द्धन सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद हर्षवर्द्धन सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से मंत्रालयों की मांग सहित सभी महत्वपूर्ण निर्णय जदयू प्रमुख नीतीश कुमार लेंगे।

'बिहार में बहार थी, हम देश में बहार है...'

उन्होंने कहा, "हम पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं, इसलिए उनसे मिलने आए हैं। माहौल बहुत अच्छा है। बिहार में बहार थी, अब देश में बहार है, नीतीशे कुमार हैं। मंत्रालय और अन्य चीजें नीतीश कुमार तय करते हैं"।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह अच्छा लग रहा है कि हमें सम्मानित किया जा रहा है और हम मोदी जी को धन्यवाद देते हैं।

'जो लोग 17 महीने का राग अलाप रहे थे...'

JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, "यह (बिहार को विशेष राज्य का दर्जा) हमारी पुरानी मांग है, जनता ने जो जनादेश दिया है वह NDA के पक्ष में दिया है, जो लोग 17 महीने का राग अलाप लगा रहे थे और कह रहे थे कि हमारी पार्टी टूट जाएगी उनके लिए यह तमाचा है... परिवारतंत्र लोकतंत्र पर हावी होना चाह रहा था लेकिन जनता सब समझती है... प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार चल रही है और कल NDA ने PM मोदी को अपना नेता चुन लिया है..."

विजय सिन्हा बोले- नीतीश NDA का हिस्सा हैं

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में हमेशा प्रमुख भूमिका में रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे NDA का हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। जनादेश NDA के पक्ष में मिला है इसलिए जो चोर दरवाजे से ताक-झांक करते रहते हैं वे सफल नहीं होंगे, उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- 'I.N.D.I.A की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार...', Modi 3.0 की तैयारी के बीच Pappu Yadav ने खोल दिए पत्ते

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'जरा-सी भी चूक हो जाए तो...', मोदी को 'N फैक्टर' का साथ मिलने के बाद चिराग का बड़ा बयान


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.