Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, 10 जिलों के लोग हो जाएं सावधान; IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। 10 जिले के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि बिहार के दक्षिणी जिले में रहने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। यहां अभी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

By Niraj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 09 Jun 2024 08:01 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2024 08:01 AM (IST)
बिहार में मौसम करवट लेने वाला है (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राजस्थान से आने वाली गर्म (पछुआ) हवाओं ने बिहार के मैदानी भाग का तापमान काफी बढ़ा दिया है। खासकर मध्य एवं दक्षिण बिहार की स्थिति काफी तल्ख है। वहीं राज्य के पूर्वी भाग में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण वातावरण में आर्द्रता काफी बढ़ गई है। उसम लोगों को परेशान कर रही है। लोग दिनभर पसीना पोछते रहे। इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तब बने रहने की उम्मीद है। उसके बाद राज्य के मौसम में व्यापक बदलाव हो सकता है।

बिहार के उत्तरी जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। उससे राज्य के उत्तरी भाग में आंधी के साथ-साथ बारिश हो सकती है। परंतु मध्य एवं दक्षिण बिहार में उसका कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा। कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा जिला, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय और खगड़िया में बारिश के आसार हैं।

बिहार के 21 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस

शनिवार को राज्य के 21 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। बक्सर में सबसे अधिक तापमान 45.3 रिकार्ड किया गया। पटना, गया, भागलपुर, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली,औरंगाबाद, बांका, नवादा, हरनौत, अरवल सहित कई स्थलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

तेज पछुआ से झुलसी राजधानी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Bihar News: शनिवार को तेज धूप से दिनभर राजधानी झुलसती रही। सुबह आठ बजे से ही गर्मी कहर दिखाने लगी थी। बारह बजे तक हवा इतनी गर्म हो गई कि लोग घरों से निकलने से परहेज करने लगे। गर्मी का कहर दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक रहा। शाम को सात बजे ही लगता था कि गर्म हवाएं चेहरा झुलसा रही हैं। दिन में वातावरण में गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

भीषण गर्मी के कारण लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल रहा था। मानव के साथ-साथ पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से व्याकुल देखे गए। राजधानी में अधिकतम तापमान 43 एवं न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को राजधानी के तापमान में और वृद्धि होने के आसार व्यक्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Arrah Lok Sabha Result: आरा में आरके सिंह को किसने दिया धोखा? हो गया खुलासा; सियासी हलचल हुई तेज

Samastipur Lok Sabha Result: शांभवी चौधरी को जिताने में किसका हाथ? राज से उठा पर्दा; ऐसे रचा गया चक्रव्यूह


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.