Move to Jagran APP

Bihar Weather : कब होगी मानसून की एंट्री? इन 4 जिलों में बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar Weather पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में गर्म दिन रहने के आसार हैं। पटना भोजपुर गया रोहतास औरंगाबाद भभुआ में गर्म दिन रहेगा। उत्तरी के अधिसंख्य भागों में गर्म दिन के साथ तेज हवा का प्रवाह जारी रहेगा। यहां गर्मी से फिलहाल कोई भी राहत नहीं मिलने वाला है। किशनगंज अररिया बांका भागलपुर के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar Published: Mon, 10 Jun 2024 07:37 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2024 07:37 AM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather News राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में गर्म पछुआ के कारण भीषण गर्मी व लू के थपेड़े से लोगों का बुरा हाल है। दिन में गर्म पछुआ का प्रवाह से शरीर में जलन जैसे महसूस हो रहा है तो रात्रि में उमस भरी गर्मी से बुरा हाल है। मौसम में 13 मई तक कोई विशेष बदलाव की संभावना है।

इस दौरान गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा। राजस्थान से आ रही गर्म पछुआ हवा और तीखी धूप की वजह से रविवार को पटना सहित जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर तीसरे दिन भी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रविवार को पटना 12 जिले लू व भीषण लू की चपेट में रहे, जबकि अन्य जिलों में गर्म दिन से लोग परेशान रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत नालंदा, गया, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में गर्म दिन रहने के साथ गर्म रात्रि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिणी भागों के बांका, बेगूसराय, वैशाली, सारण, सिवान, शेखपुरा, गोपालगंज, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, जहानाबाद में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, अन्य जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश

किशनगंज, अररिया, बांका, भागलपुर में छिटपुट वर्षा की संभावना है। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रवाहित राजधानी समेत प्रदेश में सूर्य के तल्ख तेवर व गर्म पछुआ हवा के प्रवाह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। भीषण गर्मी के कारण राजधानी के गंगा पथ पर लगे पौधे पानी के अभाव में सूखे पड़ गए हैं।

इन जगहों पर हरियाली गायब हो गई है। दूसरी ओर शहर के चौक-चौराहे पर पेड़-पौधे के अभाव में लोगों को धूप से बचने को लेकर पेट्रोल पंप, मंदिर समेत अन्य जगहों पर शरण लेनी पड़ रही है। रविवार को एएन कालेज के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर छात्र-छात्राएं छांव की तलाश में जमा हुए।

गर्मी के कारण बुरा हाल सड़कों पर घूमने वाले पशुओं का भी है। छांव की तलाश में पशु-पक्षी भी भटकते नजर आ रहे हैं।

मानसून आने का इंतजार

भीषण गर्मी से राहत पाने को लेकर लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून बीते नौ दिनों से बंगाल के इस्लामपुर में रूका है। पूर्वी भारत में मानसून रूकने के कारण प्रदेश में इसके समय पर आने के आसार कम हैं।

मौसम विज्ञानी के अनुसार प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावित तिथि 13-15 जून निर्धारित है। पूर्वानुमान के आधार पर 15 जून से मानसून को आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान अगर मौसमी सिस्टम सक्रिय होगा तो 15 जून के पहले मानसून को आगे बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

BJP के लिए नीतीश क्यों हो गए हैं जरूरी, विधानसभा को लेकर JDU का अब ये है प्लान; नई रणनीति से हलचल बढ़ने की उम्मीद

Joba Manjhi : JMM की टेंशन बढ़ा रहा ये ट्रेंड; 33 साल बाद आई ऐसी चुनौती, कड़ी अग्नि परीक्षा से गुजरेंगी जोबा मांझी


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.