Move to Jagran APP

Upendra Kushwaha: अचानक बदल गए उपेंद्र कुशवाहा के सुर, चंद शब्दों में Lalu Yadav से कह दी 'मन की बात'!

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। कुशवाहा जो लालू को रैलियों में पानी पी-पीकर कोसते थे अब लालू को सामाजिक न्याय का योद्धा बता रहे हैं। उन्होंने लालू यादव के 77वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई संदेश लिखा। उनके इस पोस्ट को लेकर बिहार में सियासी पारा हाई है। उनके पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Published: Tue, 11 Jun 2024 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2024 10:08 PM (IST)
अचानक बदल गए उपेंद्र कुशवाहा के सुर, चंद शब्दों में लालू यादव से कह दी 'मन की बात'!

डिजिटल डेस्क, पटना। Upendra Kushwaha On Lalu Yadav राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने मंगलवार को अपनी 77वीं जन्मतिथि मनाई। उन्होंने 1राबड़ी आवास में परिवार के सदस्यों और पार्टी नेताओं की उपस्थिति में 77 पाउंड का केक काटा।

लालू प्रसाद की 77वीं जन्मतिथि पर उन्हें बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। देश के नामी राजनेताओं और अलग-अलग क्षेत्र की शख्सियतों ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी।

नीतीश-सोनिया गांधी ने दी बधाई, मगर चर्चा उपेंद्र कुशवाहा की

बधाई देने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन,पं बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हैं।

'सामाजिक न्याय का योद्धा'

वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी उनको बधाई दी। उनकी बधाई की चर्चा पूरे हरियाणा में रही। कल तक रैलियों में लालू को कोसने वाले कुशवाहा ने उनको सामाजिक न्याय का योद्धा बता दिया।

कुशवाहा ने एक्स हैंडल पर लिखा, "अपने समय में सामाजिक न्याय के बड़े योद्धा रहे श्रीमान लालू प्रसाद जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं"।

काराकाट से हारने के बाद छलका था कुशवाहा का दर्द

बता दें कि काराकाट सीट से चुनाव लड़े उपेंद्र कुशवाहा को जीत नसीब नहीं हुई। काराकाट में पवन सिंह की एंट्री से उनका खेल खराब हो गया। यहां से सीपीआई-एमएल के राजा राम सिंह ने बाजी मारी।

बीते दिनों कुशवाहा का दर्द भी सामने आ गया। कुशवाहा ने कहा था कि पवन सिंह को फैक्टर बनाया गया या वे बने, ये सब लोग जानते हैं। मुझे और कुछ नहीं कहना। कुशवाहा ने परोक्ष रूप से गुटबाजी को उनकी हार का कारण बताया।

ये भी पढे़ं- Bihar Politics: लोकसभा चुनाव खत्म, अब होगी I.N.D.I.A की 'अग्निपरीक्षा'; 10 जुलाई को हो जाएगा फैसला

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav ने खेल दिया 'मुस्लिम' कार्ड, Mohan Bhagwat के लिए कह दी बड़ी बात; सियासी पारा हाई!


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.