Move to Jagran APP

IIT-NIT Admission: बिहार बोर्ड का परसेंटाइल हुआ कम, महराष्ट्र में OBC का कटऑफ सामान्य वर्ग से ज्‍यादा; पढ़ें ये रिपोर्ट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में नामांकन के लिए 12वीं की वार्षिक परीक्षा में अपने बोर्ड के 20 परसेंटाइल या 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई विद्यार्थी जेईई एडवांस में बेहतर रैंक प्राप्त की है लेकिन वह 12वीं में 75 प्रतिशत अंक या अपने बोर्ड के 20 परसेंटाइल कटऑफ में शामिल नहीं है तो वह नामांकन से वंचित होंगे।

By Jai Shankar Bihari Edited By: Prateek Jain Published: Wed, 12 Jun 2024 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2024 08:20 AM (IST)
IIT-NIT Admission: बिहार बोर्ड का परसेंटाइल हुआ कम, महराष्ट्र में OBC का कटऑफ सामान्य वर्ग से ज्‍यादा; पढ़ें ये रिपोर्ट

जागरण संवादददाता, पटना। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में नामांकन के लिए 12वीं की वार्षिक परीक्षा में अपने बोर्ड के 20 परसेंटाइल या 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

यदि किसी विद्यार्थी ने जेईई एडवांस में बेहतर रैंक प्राप्त की है, लेकिन वह 12वीं में 75 प्रतिशत अंक या अपने बोर्ड के 20 परसेंटाइल कटऑफ में शामिल नहीं है तो वह नामांकन से वंचित होंगे। सभी परीक्षा बोर्ड ने जोसा (संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण) को 20 परसेंटाइल का कटआफ उपलब्ध करा दिया है।

बिहार बोर्ड में सामान्य श्रेणी का परसेंटाइल पिछले वर्ष की तुलना में चार अंक कम हुआ है। महाराष्ट्र बोर्ड में सामान्य श्रेणी के छात्रों से दोनों वर्ष ओबीसी छात्रों का कटआफ अधिक रहा है।

20 परसेंटाइल का कटऑफ सबसे अधिक सीआइसीएसई का है। 20 परसेंटाइल का कटऑफ गणित, भौतिकी, रसायन, भाषा विषय व अन्य एक विषय में प्राप्त अंक के आधार पर जारी किया जाता है। पूरी वस्तुस्थिति पर जयशंकर बिहारी की रिपोर्ट :-

बोर्ड और श्रेणीवार 20 परसेंटाइल कटऑफ

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

वर्ष  सामान्य ओबीसी एससी  एसटी
2023 351 345 327 331
2024 347  319 313 311

यह भी पढ़ें - Jee Advanced Topper: पटना के अनिकेत जेईई एडवांस में बने सेकेंड टॉपर, इतने नंबर लाकर हासिल किया दूसरा स्थान

सीबीएसई

वर्ष  सामान्य ओबीसी एससी एसटी
2023 420 412 382 372
2024 417 414 391 372

सीआइएसई

वर्ष  सामान्य ओबीसी एससी  एसटी
2023 444 432 418 378
2024 444  431 415 375

झारखंड एकेडमिक काउंसिल

वर्ष  सामान्य ओबीसी एससी  एसटी
2023 384 381 373  372
2024 366   374 354 349

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन :

वर्ष  सामान्य ओबीसी एससी  एसटी
2023 348 352 331 323
2024 378  383 364 366

बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन मध्यप्रदेश

वर्ष  सामान्य ओबीसी एससी  एसटी
2023 407 395 384 364
2024 415  407 396 374

बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, राजस्थान

वर्ष  सामान्य ओबीसी एससी  एसटी
2022 417 474 468 465
2023 414  419 399 387

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तरप्रदेश

वर्ष  सामान्य ओबीसी एससी  एसटी
2023 369 362 348 333
2024 385  376 361 350

This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.