Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बदलने वाला है बिहार का मौसम, इन 8 जिलों के लोग रहें सावधान; अलर्ट किया गया जारी

Bihar Weather News भीषण गर्मी के बीच बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लोगों को सावधान किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिन के भीतर बिहार का मौसम बदलने वाला है। हालांकि अभी कई जिलों में लू का कहर जारी रहेगा। मानसून भी लोगों को निराश कर रहा है। लोगों को बारिश का इंतजार है।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Published: Thu, 13 Jun 2024 07:38 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2024 07:38 AM (IST)
बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: राजधानी समेत प्रदेश में भीषण लू व गर्मी का प्रभाव अगले तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव आने के साथ जहां एक ओर तापमान में गिरावट आएगी तो दूसरी ओर पटना सहित सभी जिलों में छिटपुट वर्षा से लोगों को राहत मिलेगी।

इन 8 जिलों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में तीन दिनों के बाद बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिला में बारिश के आसार हैं। यहां के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। खुले में जाने से परहेज करने के लिए कहा गया है।

मानसून में अभी देरी

Bihar News: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन से चार दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे की ओर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, विभाग की ओर से मानसून आने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, दूसरी ओर पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

14-18 जून तक उत्तरी भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना

पूर्व पश्चिम द्रोणिका बिहार व उप हिमालय पश्चिम बंगाल और असम होते हुए नागलैंड के ऊपर बना है। इनके प्रभाव से 14 से 18 जून तक उत्तरी भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। वहीं, 16-18 जून के मध्य राजधानी समेत दक्षिणी भागों में वर्षा के आसार जताए गए हैं। बुधवार को पटना, गया, अरवल, औरंगाबाद, सासाराम, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, बेगूसराय के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि शेष भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट आने के बावजूद 42 डिग्री के ऊपर दक्षिणी भागों का तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना सहित दक्षिणी भागों में सुबह से देर रात तक गर्म पछुआ का प्रवाह जारी रहा। सूर्य के तल्ख तेवर और शुष्क हवा से लोग परेशान रहे। लोगों के साथ पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। छांव की तलाश लोग जहां सड़कों पर भटकते नजर आए तो दूसरी ओर छाता और सूती गमछा लोगों का सहारा बना हुआ है।

सात दिनों में पटना का तापमान

तिथि   तापमान

12 जून - 42.2

11 जून - 42.7

10 जून - 41.7

नौ जून - 43.5

आठ जून - 43.0

सात जून - 41.9

यह भी पढ़ें

Jitan Ram Manjhi: मंत्री बनते ही मांझी ने खाई कसम; पीएम मोदी से कर दिया बड़ा वादा; कहा- मैं प्रण लेता हूं कि...

Patna Metro Update: पटना मेट्रो को लेकर नया अपडेट, अब इस रूट के लिए खुदाई शुरू; 5 स्टेशन होंगे कवर


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.