तेजस्वी के बयान पर मांझी बोले- 'जो क्राइम करेगा वो मारा जाएगा', गिरिराज सिंह ने भी कही बड़ी बात; गरमाई सियासत
Bihar News तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व गिरिराज सिंह और ललन सिंह ने तेजस्वी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। ललन सिंह ने कहा कि अपराध को अंजाम देने वाला जेल जरूर जाएगा। जानें क्या है पूरा मामला...
एएनआई, नई दिल्ली। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर बिहार में सियासत गरमा गई है। ललन सिंह के बाद अब गिरिराज सिंह और जीतन राम मांझी ने भी पलटवार किया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक बयान में कहा था कि नीतीश कुमार की सरकार में यादवों को टारगेट कर गोली मारी जा रही है। इस बयान के बाद बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं।
यह भी पढ़ें: फिर Melodi Moment, पीएम मोदी के साथ मेलोनी ने ली सेल्फी; देखिए वो 8 तस्वीरें जो इंटरनेट पर छाईं
ललन सिंह के बाद गिरिराज सिंह क्या बोले?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें व्हिलचेयर पर बैठा दिया है, वही आज बोल रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि घटनाओं को जो अंजाम देगा वो जेल जरूर जाएगा। इसे किसी जाति से जोड़कर देखे जाने की जरूरत नहीं है।
मांझी बोले- NDA सरकार ऐसे ही काम करती है
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी तेजस्वी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। मांझी ने कहा कि हम जाति नहीं देखते, जो भी क्राइम करेगा वो मारा जाएगा। क्राइम करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी ही। नीतीश सरकार न किसी को फंसाती है और किसी को बचाती है। न्यायोचित काम किया जाता है। उनके (तेजस्वी) पिता जी के राज में क्या होता था? अपहर, लूट और हत्याओं का नेगोशिएशन सीएम हाउस में होता था। वो आज नहीं हो रहा है। फिर उन्हें कहने का क्या अधिकार है? गलत करने वाले पर कार्रवाई होगी ही, चाहे वो जिस जाति का हो।
यह भी पढ़ें: आखिर इतनी जल्दी बिहार क्यों आ रहे पीएम मोदी, क्या होने वाला है बड़ा फैसला या कुछ और?
#WATCH पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, "क्रिमिनलों की कोई जात नहीं होती, अपराधियों की कोई जात नहीं होती है... जनता ने जिन्हें व्हिलचेयर पर बैठा दिया है वही आज बोल रहे हैं।" pic.twitter.com/q121o1EcPS— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2024
#WATCH | Gaya, Bihar: On Congress President Mallikarjun Kharge's statement, Union Minsiter Jitan Ram Manjhi says, "All I would say is that by mistake they have got some strength..."
On Tejashwi Yadav's statement, he says, "We don't care about caste, whoever is involved in a… pic.twitter.com/F62vWvodd5— ANI (@ANI) June 15, 2024