Move to Jagran APP

Samrat Chaudhary: श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित करेंगे सम्राट चौधरी, अयोध्या में ही कराएंगे मुंडन

Samrat Chaudhary श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पार्टी की सभी मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्रियों को अयोध्या जाने निर्देश दे रखा है। इसी क्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी अगले महीने अयोध्या जाएंगे। दो जुलाई को अयोध्या में सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी श्रीराम की चरणों में समर्पित करेंगे। इस दौरान वह मुंडन भी कराएंगे।

By Raman Shukla Edited By: Rajat Mourya Published: Fri, 21 Jun 2024 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2024 07:40 PM (IST)
श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित करेंगे सम्राट चौधरी, अयोध्या में ही कराएंगे मुंडन

राज्य ब्यूरो, पटना। Samrat Chaudhary भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतराने की घोषणा कर दी है। बता दें कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर पगड़ी उतारने का प्रण लिया था, लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया और फिर राजग में लौट आए।

ऐसे में अब सम्राट चौधरी दो जुलाई को अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के चरणों अपनी पगड़ी समर्पित करेंगे।

दरअसल, नीतीश कुमार ने राजग का साथ छोड़कर महागठबंधन का साथ पकड़ लिया था, जिसके बाद सम्राट चौधरी ने ये प्रण किया था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर ही अपनी पगड़ी खोलेंगे।

अयोध्या में कराएंगे मुंडन

श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पार्टी की सभी मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्रियों को अयोध्या जाने निर्देश दे रखा है। इसी क्रम में सम्राट चौधरी अगले महीने अयोध्या जाएंगे। दो जुलाई को अयोध्या में सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी श्रीराम की चरणों में समर्पित करेंगे। इस दौरान वह मुंडन भी कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि अगस्त-2022 में नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़कर राजद के साथ सरकार बना ली थी। इसके बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को हटाकर ही पगड़ी खोलने की बात कही थी।

नीतीश कुमार जब महागठंधन का साथ छोडकर राजग में शामिल हो गए, तब सम्राट चौधरी ने अयोध्या में जाकर पगड़ी खोलने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें- Shreyasi Singh: पेरिस ओलंपिक में निशाना लगाएंगी जमुई MLA श्रेयसी सिंह, बोलीं- 17 साल बाद पूरा हुआ सपना

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार और NDA की सरकार...', आरक्षण पर झटका लगने के बाद JDU का बड़ा बयान


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.