NEET Paper Leak Case: नीट मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, संजीव मुखिया और यादवेंदु के घर पहुंची CBI; मां से हुई पूछताछ
नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) को लेकर सीबीआई ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। सीबीआई की टीम इस केस के मुख्य आरोप संजीव मुखिया और यादवेंदु के घर पहुंची। इस मामले में टीम ने कई लोगों से पूछताछ की। अधिकारियों ने सिकंदर की गतिविधियों के बारे में जानने के लिए आसपास के लोगों से बात की। अब उन आधार पर टीम आगे की रणनीति सेट करेगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। NEET Paper Leak Case नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच आगे बढऩी शुरू हो गई है। नीट पेपर लीक मामले के दो आरोपियों को रिमांड पर लेने की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को सीबीआई की दो अलग-अलग टीम इस मामले के आरोपी संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु के घर भी पहुंची।
संजीव मुखिया फिलहाल इस मामले में को-हेसिव लेकर फिलहाल गायब है। जबकि यादवेंदु जेल में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा के नगरनौसा स्थित संजीव मुखिया के घर पर जांच टीम को उसकी मां मिली। जिनसे संजीव मुखिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।
सीबीआई टीम ने आशुतोष और मनीष के घर जाकर भी जानकारी प्राप्त की
बताया जाता है कि टीम के समक्ष उसकी मां ने स्वीकार किया कि बार-बार नसीहत देने के बाद भी संजीव की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। मां से औपचारिक पूछताछ के बीच कुछ और जानकारी सीबीआई के हाथ लगी है। संजीव के घर के बाद जांच टीम ने इसी क्षेत्र में आशुतोष और मनीष के घर जाकर भी जानकारी प्राप्त की।
सीबीआइ की दूसरी टीम सिकंदर यादवेंदु के पैतृक घर समस्तीपुर के कुसहो थाना बिथान भी पहुंची। यहां सीबीआई टीम के अधिकारियों ने सिकंदर के घर के आसपास रहने वालों से सिकंदर की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यहां से मिली जानकारी को आधार बनाकर सीबीआई अपनी जांच को और गति देगी।
यह भी पढ़ें-
NEET Paper Leak Case: सीबीआई की टीम अब पहुंची SBI बैंक, कइयों से की पूछताछ; मिले अहम सुराग
NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले की जांच के लिए पटना पहुंचे CBI के और 3 अफसर, नई FIR दर्ज