Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hemant Soren: 'हेमंत ने चंपई सोरेन का इस्तीफा लेकर...', ये क्या बोल गए जीतन राम मांझी के बेटे

हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं चंपई सोरेन के CM पद छोड़ने को लेकर सियासी पारा हाई है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन का इस्तीफा लेकर बेशर्मी दिखाई है। सुमन ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन ने बाबा साहेब के संविधान की अलिखित नैतिक अपेक्षाओं का अपमान किया है।

By Rajat Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 05 Jul 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और झारखंड के CM हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Hemant Soren हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने मात्र 156 दिन बाद अपनी पार्टी के बुजुर्ग नेता चंपई सोरेन से इस्तीफा दिलवाकर राजनीतिक बेशर्मी दिखाई है।

संतोष कुमार सुमन ने यह भी कहा कि बिना दोषमुक्त हुए फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर उन्होंने बाबा साहेब के संविधान की अलिखित नैतिक अपेक्षाओं का अपमान किया है।

'हेमंत ने लालू प्रसाद, गांधी परिवार और केजरीवाल की तरह...'

उन्होंने कहा कि हेमंत ने लालू प्रसाद, गांधी परिवार और अरविंद केजरीवाल की तरह सत्ता केवल अपने या नजदीकी परिजन के हाथ में रखने का रास्ता अपनाकर लोकतंत्र को कलंकित किया है। झामुमो को अगले चुनाव में भ्रष्टाचार और सत्ता के लिए राजनीतिक बेशर्मी पर उतरने का जवाब देना होगा।

पांच हजार कार्यकर्ता करेंगे मांझी का स्वागत

केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर पटना में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का भव्य अभिनंदन होगा। इसको लेकर गुरुवार को पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक डॉ. अनिल कुमार जी की अध्यक्षता में तैयारी समिति की बैठक की गई। बैठक शुरू होने से पहले हाथरस में हुए घटना पर दो मिनट का मौन रखा गया।

डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि 20 जुलाई को राज्य के प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर के करीब पांच हजार कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में आने की संभावना है। बैठक में राजन सिद्दीकी,राजेश्वर मांझी, कमाल परवेज, मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह आदि उपिस्थत थे।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU के इस कद्दावर नेता ने तेजस्वी को लेकर ये क्या कह दिया? बोले- विपक्ष के राजकुमार चाहे जितना...

ये भी पढ़ें- Hemant Soren: हेमंत सोरेन की टीम में कौन-कौन होगा? कैबिनेट विस्तार पर नए CM ने दिया क्लियर कट जवाब