Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

करोड़पति हैं राज्यसभा कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा, मनन मिश्र पर लदा कर्ज जान रह जाएंगे हैरान; पढ़िए पूरा लेखा-जोखा

बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए से नामांकन भरने वाले उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पत्नी करोड़पति हैं। उपेंद्र कुशवाहा के पास पति-पत्नी मिलाकर कुल तीन कारें हैं। उनके पास करीब पौने दो करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। कुशवाहा के पास अचल संपत्ति भी है। वहीं भाजपा से राज्यसभा कैंडिडेट मनन मिश्र पर 25 लाख रुपये का बैंक लोन है। उनके पास आठ एकड़ जमीन है।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 22 Aug 2024 07:59 AM (IST)
Hero Image
नामांकन दाखिल करने के दौरान मनन मिश्र, उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार से राज्यसभा के लिए बुधवार को दो सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) से पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा और भाजपा से मनन मिश्रा ने आयोग के निर्वाची अधिकारी व विधानसभा सचिव को अपना-अपना नामांकन पत्र सौंपा।

करोड़पति हैं उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोकमोर्चा से राज्यसभा प्रत्याशी का पर्चा भरने वाले उपेंद्र कुशवाहा के पास पति-पत्नी मिलाकर तीन कार हैं।

चुनाव आयोग को दिए शपथ-पत्र में कुशवाहा ने बताया कि उनके पास लगभग पौने दो करोड़ रुपये की चल संपित्त है। इसके अलावा, अचल संपत्ति भी कुशवाहा के पास है। कुशवाहा पर अभी कुल सात मुकदमे भी दर्ज हैं।

कुशवाहा के हाथ में दो लाख तो उनकी पत्नी स्नेह लता के पास करीब ढाई लाख रुपये हैं। बैंक खाते में 28 लाख रुपये जमा हैं। जबकि, कुशवाहा की पत्नी के खाते में नौ लाख रुपये से अधिक जमा है। 12 लाख रुपये से अधिक बैंक के देनदार भी हैं कुशवाहा।

चार करोड़ रुपये चल संपत्ति के मालिक मनन

भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी मनन मिश्र 25 लाख रुपये का बैंक कर्ज है। मिश्र ने चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास आठ एकड़ भूमि है। इसका वर्तमान बाजार मूल्य मिश्र ने 25 लाख रुपये बताया है।

मिश्र की वार्षिक आय 1.52 करोड़ रुपये से अधिक है। जबकि उनके पास नकद पांच लाख रुपये है। वहीं, दो करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों में जमा है।

मिश्र के पांच बैंक खाता है। मिश्र के पास 20 लाख रुपये मूल्य का जेवरात है। मनन के पास लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें: Photos : उपेन्द्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, CM नीतीश और सम्राट रहे मौजूद

Upendra Kushwaha: काराकाट में क्यों हारे उपेंद्र कुशवाहा? पूर्व सांसद ने बता दी अंदर की बात; गिनवा दी गलतियां

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर