विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में मिल गया BJP-JDU को हराने का फॉर्मूला, रोहिणी आचार्य ने PK के सामने रखी शर्त

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 07:05 PM (IST)

बिहार विधान परिषद चुनाव परिणामों के बाद रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को एकजुट होने की सलाह ...और पढ़ें

रोहिणी आचार्य। (एएनआई)

रोहिणी आचार्य। (एएनआई)

HighLights

  1. रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी-प्रशांत किशोर गठबंधन का सुझाव दिया।

  2. भाजपा-एनडीए को हराने के लिए एकजुट विपक्ष जरूरी बताया।

  3. MLC चुनाव परिणामों के आधार पर दिया नया फार्मूला।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के परिणामों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता रोहिणी आचार्य ने एक नया सियासी समीकरण सुझाया है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को एकजुट होने की सलाह दी है।

उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए को मात देने के लिए यह गठबंधन सबसे असरदार साबित हो सकता है।

बताया ये फार्मूला

रोहिणी आचार्य ने कहा कि विपक्षी मतों का विभाजन हमेशा से भाजपा के पक्ष में जाता रहा है। यदि विपक्ष अपने सामाजिक और सियासी आधार को एकजुट रखते हुए ठोस रणनीति के साथ मैदान में उतरे, तो वोटों के बिखराव पर लगाम लगेगी और एनडीए को आसानी से शिकस्त दी जा सकेगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि एकजुट विपक्ष का जनाधार सत्ताधारी दल की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है।

Rohini Acharya

एमएलसी चुनावों के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया सियासी फॉर्मूला पेश किया:

'TJ + PK = BJP/NDA ZERO'

(यहां 'TJ' का आशय तेजस्वी यादव और 'PK' का आशय प्रशांत किशोर से है।)

तेजस्वी और प्रशांत किशोर को रोहिणी की सलाह

रोहिणी आचार्य का दावा है कि इन चुनावों में यदि राजद और जन सुराज के प्रत्याशियों को मिले वोटों को मिला दिया जाता, तो एनडीए गठबंधन को कई सीटों पर सीधे पराजय का सामना करना पड़ता।

उनके अनुसार, दोनों दलों की साझी ताकत के दम पर भाजपा और उसके सहयोगी पहले ही चरण में सभी आठ सीटों पर पिछड़ सकते थे।

यह भी पढ़ें- RJD के 6 प्रत्याशियों के एलान के बाद रोहिणी आचार्य का फूटा गुस्सा, बोलीं- अवसरवादियों को दी गई प्राथमिकता