यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार की रौनिका बनी नासा की वैज्ञानिक
भोजपुर जिले के आरा की रहने वाली रौनिका आनंद ने नासा की वैज्ञानिक बनकर बिहार को मान बढ़ाया है। उसने ...और पढ़ें

पटना। भोजपुर जिले के आरा की रहने वाली रौनिका आनंद ने नासा की वैज्ञानिक बनकर बिहार को मान बढ़ाया है। उसने पहली बार में ही एशियन रीजनल स्पेस सेटलमेंट डिजाइन कंपीटीशन की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। रौनिका ने एशिया में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद नासा ने उसे काम करने का आमंत्रण भेजा।
मूलरूप से आरा के महाराणा प्रताप नगर के शिक्षक सतीश कुमार की बेटी रौनिका ने दिल्ली के डीपीएस से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उसने धनुपरा डीएवी से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण किया। उसकी मां माली कुमारी असनी गल्र्स हाईस्कूल की प्राचार्य हैं, जबकि पिता क्षेत्रीय स्कूल में भौतिकी के शिक्षक हैं।
