Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर आयोजित

पूर्णिया। रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के आदेशानुसार पूर्णिया जंक्शन पर कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 12 Oct 2017 09:23 PM (IST)
Hero Image
कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर आयोजित

पूर्णिया। रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के आदेशानुसार पूर्णिया जंक्शन पर कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व कटिहार मंडल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार कर रहे थे। शिविर में रेलवे कर्मियों ने समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराया। लगभग 250 रेलवे कर्मियों ने अपनी समस्या से संबंधित आवेदन जमा कराया। मंडल अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के उचित समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया।

शिविर में आए आवेदनों में सबसे अधिक समस्याएं अभियंत्रण विभाग की कार्य शाखा 10 डब्लू अंतर्गत रेलवे आवास से संबंधित था। इस अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भी अधिकारियों से मांग की गई। पूर्णिया स्टेशन पर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग टिकट काउंटर, स्टेशन शेड, प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन को बढ़ाने, शेड में वीआईपी लौंच, प्लेटफार्म पर पेशाब घर, कोच इंडिकेटर बोर्ड और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की भी मांग अधिकारियों से की गई। स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार ने बताया कि यह शिविर पूरे कटिहार मंडल में लगाया जायेगा। इस शिविर में प्रवर मंडल वित्त अधिकारी एआर फार्णिस, एमके ¨सह, मंडल चिकित्सा अधिकारी, अजय टप्पो, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी, राजेश कुमार मंडल, चिकित्सक अधिकारी, डा. अभिनंदन कुमार, चिकित्सक अधिकारी, उमाशंकर, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, पूर्णिया स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार, मो. अजहर उज्जैन, शाखा मंत्री एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन फारबिसगंज, अजय कुमार, मुकेश शर्मा, विकास कुमार विक्की आदि रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें