Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रेन में हुई लूटपाट मामले में दो गिरफ्तार

By Edited By: Updated: Sat, 07 Jun 2014 01:04 AM (IST)
Hero Image

संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर चार दिन पूर्व हुई लूटपाट मामले में रेल पुलिस ने छापामारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रेल पुलिस के अनुसार लूटपाट करने वाले गिरोह का पता चल गया है। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेल पुलिस ने जिन दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है उसमें नगरा के राजू नट तथा कन्हैया नट शामिल हैं। मढ़ौरा थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेल पुलिस को उक्त दोनों अभियुक्तों के बारे में सुराग मिला था। उसी के बाद रेल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें