Move to Jagran APP

ट्रेन में यात्रियों के साथ हुए मारपीट में चाकू घोंपा

जासं, छपरा : छपरा जंक्शन पर शनिवार की देर रात चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के बीच

By Edited By: Updated: Mon, 17 Nov 2014 01:05 AM (IST)
ट्रेन में यात्रियों के साथ हुए मारपीट में चाकू घोंपा

जासं, छपरा : छपरा जंक्शन पर शनिवार की देर रात चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें कुछ यात्रियों ने दो यात्रियों को चाकू घोंप दिया। यात्रियों के हंगामे के कारण दो घंटे तक ट्रेन छपरा जंक्शन पर खड़ी रही। बताया जाता है कि चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रात में छपरा जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने के बाद कुछ यात्रियों के बीच ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारपीट शुरू इसी बीच दो युवकों को यात्रियों ने चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सेंगर सराय गांव निवासी गोपाल महतो एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव निवासी नन्हक राय जख्मी हो गये। चाकूबाजी की सूचना मिलने पर जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनिल द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक अमृतसर के अमरेन्द्र सिंह और विरेन्द्र सिंह बताये जाते हैं। युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यात्रियों के हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक ट्रेन छपरा जंक्शन पर ही खड़ी रही। दोनों युवकों की गिरफ्तारी के बाद लोग शांत हुए और ट्रेन को रवाना किया गया।