Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डीआरएम ने ली आरपीफ जवानों के परेड की सलामी

वैशाली। सोनपुर में आन,बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा। मुख्य समारोह का आयोजन यह

By JagranEdited By: Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:06 AM (IST)
Hero Image
डीआरएम ने ली आरपीफ जवानों के परेड की सलामी

वैशाली। सोनपुर में आन,बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा। मुख्य समारोह का आयोजन यहां के डाकबंगला मैदान में किया गया। झंडोत्तोलन एसडीओ सुधीर कुमार ने किया। उधर रेलवे स्टेडियम में झंडा फहराने के बाद डीआरएम अतुल्य सिन्हा ने आरपीएफ के जवानों की परेड का सलामी ली। इसके बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश में विकास का संवाहक बना हुआ है। रेल बिना किसी भेदभाव के समाज को जोड़ने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर व्यवहार न्यायालय में मुंसिफ राजेश कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे कॉलेज में विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद, डीएसपी कार्यालय पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार शर्मा, अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ अधिवक्ता संघ के महासचिव डॉ. नवल कुमार ¨सह, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख सरस्वती देवी, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर अध्यक्ष अमजद हुसैन, गांधी स्वराज आश्रम में कांग्रेस के

प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ¨सह, शहीद महेश्वर संस्थान में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विलायत हुसैन, सोनपुर थाना पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रामकुमार ¨सह, जीआरपी थाना पर थानाध्यक्ष ¨सघेष कुमार ¨सह, लोजपा के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ¨सह के आवास परिसर में डीएसपी, शिवबचन ¨सह चौक पर पूर्व विधायक विनय कुमार ¨सह, पैक्स कार्यालय पर धनंजय ¨सह तथा रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरिषंकर चौधरी ने झंडोत्तोलन किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें