Move to Jagran APP

पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

वैशाली। शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद व गोपनीयता की श

By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 08:58 PM (IST)

वैशाली। शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। साथ उप मुखिया व उप सरपंच के लिए चुनाव भी हुए। कई पंचायतों में निर्विरोध उप मुखिया व उप सरपंच चुने गए तो कई पंचायतों में इनकी जीत-हार का फैसला टॉस कर या फिर लक्की ड्रा के माध्यम से किया गया।

महुआ : महुआ अनुमंडल परिसर में शनिवार को आधे दर्जन पंचायत के प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया एवं उप सरपंच का चुनाव कराया गया। शनिवार को शेरपुर मानिकपुर पंचायत के मुखिया सुरेश ¨सह, हसनपुर ओस्ती के मुखिया विजय पासवान, ¨सघाड़ा उत्तरी के मुखिया बेबी कुमारी देवी, पहाड़पुर के मुखिया संजीत कुमार, रसूलपुर मुबारक के मुखिया दिनेश पासवान, एवं सरपंच को शपथ दिलाई गई। वहीं उप मुखिया के चुनाव में शेरपुर मानिकपुर पंचायत में उप मुखिया आमोद ठाकुर, उपसरपंच धर्मशीला देवी, ¨सघाड़ा दक्षिणी में राम सरवन राय उपमुखिया, मोहन कुमार उपसरपंच, हसनपुर ओस्ती में राजकुमारी देवी उप मुखिया, जगन्नाथ ¨सह उप सरपंच, डगरू पंचायत में सत्यनारायण पासवान उप मुखिया, मुन्नी कुमारी उपसरपंच, रसूलपुर मुबारक में चनरदीप राय उप मुखिया, रामदौन राय उपसरपंच, ताजपुर बुजुर्ग में गणेश कुमार ¨सह उप मुखिया एवं नंदेश्वर राय प्रभाकर उप सरपंच के पद पर चुने गए। शेरपुर मानिकपुर पंचायत में उपसरपंच के चुनाव में धर्मशीला देवी एवं पूनम देवी को छह छह मत मिले जिसके कारण यहां टॉस के जरिए धर्मशीला देवी को उप सरपंच के पद पर चुना गया।

जंदाहा : शपथग्रहण के पांचवें दिन शनिवार को प्रखंड के चार पंचायतों के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उप मुखिया एवं उप सरपंच का चुनाव कराया। डीह बुचौली पंचायत से रानी देवी उप मुखिया पद, रामानंद सहनी उप सरपंच, महिपुरा पंचायत से संध्या देवी उप मुखिया एव उप सरपंच पद पर जय किशुन निर्वाचित हुए। हरप्रसाद पंचायत के उप मुखिया पद पर अहिल्या देवी निर्वाचित हुई।

जबकि पंच के रिक्त पद को लेकर कोरम के अभाव में उप सरपंच का चुनाव नहीं हो सका। सोहरथी पंचायत के उप मुखिया पद पर लक्की ड्रा से चांदवती देवी निर्वाचित हुई। बीडीओ ने बताया कि सोहरथी के उप मुखिया पद से चांदवती देवी एवं मुन्नी देवी दोनों को बराबर मत मिलने के कारण लक्की ड्रा के माध्यम से चांदवती देवी निर्वाचित हुई। पंच पद के रिक्त पद को लेकर कोरम के अभाव में उप सरपंच का चुनाव नहीं हो सका।

पटेढ़ी बेलसर : पटेढ़ी बेलसर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में दो पंचायतो के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को बीडीओ प्रियंका कुमारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोरा पंचायत की मुखिया नीतू देवी, सरपंच गीता देवी, उप मुखिया मो. राजा, उप सरपंच मो. ईशा, चकगुलामुद्दीन पंचायत की मुखिया सविता देवी, सरपंच पुष्पा कुमारी, उप मुखिया विमलेश ¨सह, उपसरपंच प्रमिला राय सहित वार्ड सदस्य एवं पंचों को शपथ दिलाई गई।

गोरौल : शपथ ग्रहण के दूसरे दिन चार पंचायतों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ शशि प्रिय वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के मुखिया शारदा देवी, सरपंच जैबुल निशा, उप मुखिया ड्राइवर राय, उप सरपंच रवींद्र राय, भानपुर बरेवा पंचायत के मुखिया रवि, सरपंच नूतन देवी, उप मुखिया ममता देवी, उपसरपंच विनय दास, सोंधो दूल्ह पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी, सरपंच रुस्तान खातुन, उप मुखिया मुकुल राय, महमदपुर पोझा पंचायत के मुखिया विकास कुमार, सरपंच नीलम देवी आदि को शपथ दिलाई गई।

पातेपुर : पातेपुर में शनिवार को पांच पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ डॉ. बीएन ¨सह ने शपथ दिलाई। साथ ही उप मुखिया व उप सरपंच के लिए हुए चुनाव में खेसराही पंचायत से विजय साह, बरडीहा तुर्की से सुनीता देवी, सैदपुर डुमरा से विभा देवी र्निविरोध उप मुखि­या चुनी गई। वहीं नीरपुर से शि­वचन्­द्र मांझी, सैदपुर डुमरा से आजमा खातुन, बरडीहा से सुशीला देवी, नीरपुर से रामएकबाल पासवान उप सरपंच चुने गए। वहीं खेसराही से मीना देवी उप सरपंच के लिए निर्वाचित हुई।

महनार : महनार प्रखंड के 14 पंचायतों में से सात पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ प्रमोद कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शनिवार को गोरिगम्म पंचायात की मुखिया संगीता ¨सह, पहाड़पुर विशनपुर पंचायत की मुखिया संयोगिता देवी, लावापुर नारायण पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, लावापुर महनार पंचायत के मुखिया सर्वेंद्र राय, अल्लीपुरहट्टा पंचायत के मुखिया अशोक भगत, हसनपुर उत्तरी पंचायत की मुखिया सविता देवी एवं हसनपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ¨सह को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया का चुनाव भी कराया गया। सात पंचायतो में से दो पंचायत पहाड़पुर विशनपुर व लावापुर महनार पंचायत के उप मुखिया का चुनाव लॉटरी सिस्टम से किया गया। पहाड़पुर विशनपुर पंचायत से उप मुखिया पद के लिए दो नामों का प्रस्ताव आया। पप्पू कुमार चौधरी व अर¨वद कुमार रजक को पांच- पांच मत प्राप्त हुए। इसके बाद लॉटरी के जरिए पप्पू कुमार चौधरी को उप मुखिया घोषित किया गया। इसी तरह लावापुर महनार पंचायत में भी लॉटरी से वीरवल साह को उप मुखिया घोषित किया गया। गोरिगम्मा पंचायत से निशा देवी, अल्लीपुर हट्टा पंचायत से प्रियंका देवी, हसनपुर उत्तरी से रागनी देवी एवं हसनपुर दक्षिणी पंचायत से दुर्गा राय निर्विरोध उप मुखिया चुने गए। लावापुर नारायण पंचायत से शिवचंद्र सहनी को उप मुखिया घोषित किया गया।

सोनपुर : सोनपुर में चल रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दूसरे दिन जहांगीरपुर, दूधैला तथा शिकारपुर के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान हुए चुनाव में जहांगीरपुर पंचायत के उप मुखिया के लिए रीता देवी तथा उप सरपंच के लिए आशा देवी र्निविरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बीडीओ प्रशांत कुमार ने इस पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया राजेश चौरसिया तथा सरपंच रणवीर ¨सह के साथ इन सभी को शपथ दिलाई। दूधैला पंचायत से मुखिया मंजू देवी, सरपंच कुंती देवी, उप मुखिया मुसाहिब राय एवं उप सरपंच शांति देवी को शपथ दिलाई गई। शिकारपुर पंचायत से मुखिया सुशीला देवी, सरपंच कुमारी रानी, उप मुखिया इंद्रदेव ¨सह तथा उप सरपंच कन्हैया प्रसाद भगत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राजापाकर : प्रखंड के छह पंचायतों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ नौशाद आलम ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव हुआ। लगुरांव विलंदपुर पंचायत से आशा देवी उप मुखिया, अवधेश गिरि उप सरपंच, नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत से पुष्पा देवी उप मुखिया, टुनटुन राम उप सरपंच, नीरपुर पताढ़ से दिलीप कुमार ¨सह उप मुखिया, रवींद्र राय उप सरपंच, रामपुर रत्नाकर से संजीव कुमार चौरसिया उप मुखिया, आमोद कुमार निराला उप सरपंच निर्वाचित हुए। बेरई जयलाल सहरनी उप मुखिया, मंजू देवी उप सरपंच, राजापाकर उत्तरी उमेश राय उप मुखिया, उमेश साह उप सरपंच पद से निर्वाचित हुए। इस मौके पर सीओ प्रकाश गौरव, बीडीओ नौशाद आलम, जीपीएस राजनंदन ¨सह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद राय उपस्थित थे।

बिदुपुर : बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ डीएल यादव ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों शपथ दिलाई गई। मथुरा पंचायत की मुखिया मंजू देवी, खानपुर पकड़ी की मुखिया तारकली देवी, कुतुबपुर पंचायत कीे मुखिया अनुराधा देवी, बाजितपुर सैदात पंचायत की मुखिया वीणा देवी, जुड़ावनपुर पंचायत की मुखिया ममता देवी एवं कथौलिया के मुखिया उमेश साह को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया व उप सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में मथुरा से जितेंद्र ¨सह, खानपुर पकड़ी से नील देवी, कुतुबपुर से चमेली देवी, बाजितपुर सैदात से मुनारिक पासवान, जुड़ावनपुर से बबलू राय एवं कथौलिया से दुखनी देवी उप मुखिया निर्वाचित हुई। इस अवसर पर जीपीएस रमेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेश्वर मांझी सहित अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।

सहदेई बुजुर्ग : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सभी ग्यारह पंचायतों के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को का पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपमुखिया व उप सरपंच का चुनाव संपन्न हुआ। सुल्तानपुर पंचायत से इसरत जहां उप मुखिया, मजरोहि उ़र्फ सहरिया से मीणा देवी, चकजमाल से मनोज कुमार ¨सह, सहदेई बुजुर्ग से राजकुमार राय, सलहा से निर्मल देवी, पोहियार बुजुर्ग से मालती देवी, चकफैज से संजू देवी, नयागांव पश्चिमी से मधु देवी, नयागांव पूर्वी से सुनीता देवी, वाजितपुर चकस्तूरी से राजकिशोर राय उप मुखिया चुने गए।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.